विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए शाहरुख और आलिया की फिल्म के सेट से लीक हुई ये पहली तस्वीर!

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 21 Feb 2016 02:17 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2016 11:08 AM (IST)

शाहरुख खान इन दिनों गोवा में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन गौरी शिंदे कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख खान इन दिनों गोवा में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन गौरी शिंदे कर रही हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। सेट से दोनों की एक तस्वीर लीक हुई है, जिसमें शाहरुख शूटिंग के लिए तैयार होते नजर आ रहे हैं और आलिया उन्हें निहारती दिख रही हैं।

'की एंड का' के लिए अर्जुन ने पहली 4 इंच की हाई हील्स, देखिए नया सॉन्ग

ये पहली बार है, जब 50 साल के शाहरुख खुद से आधी उम्र की आलिया के साथ फिल्म में नजर आएंगे। आलिया पहले ही जाहिर कर चुकी हैं कि वो इस फिल्म में शाहरुख के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि सेट से लीक हुई ये तस्वीर थोड़ी धुंधली है, लेकिन इसमें आलिया और शाहरुख के आस-पास शूटिंग की तैयारी होती नजर आ रही है। आलिया ने शाॅर्ट ड्रेस पहन रखी है तो वहीं शाहरुख शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड देख कर लग रहा है कि फिल्म की शूटिंग किसी बीच के किनारे हो रही है।

'नीरजा' की साहसिक कहानी ने छुआ दर्शकों का दिल, कमा लिए इतने करोड़

हालांकि शाहरुख और आलिया इस फिल्म में किस किरदार में नजर आएंगे, फिल्म का नाम और कहानी क्या होगी, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। दोनों के उम्र के अंतर को देख कर कयास लगाया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी अमिताभ बच्चन और तब्बू की फिल्म 'चीनी कम' की तरह हो सकती है। खैर, इंतजार कीजिए जल्द ही फिल्म से जुड़ी जानकारी आपके सामने होगी।