विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, शाहरुख खान की फिल्‍म 'फैन' का टीजर

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 10 Jul 2015 08:01 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2015 08:24 AM (IST)

शाहरुख खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। किंग खान की फिल्म 'फैन' के निर्माताओं ने फिल्म की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शाहरुख खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। किंग खान की फिल्म 'फैन' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है। फिल्म का एक टीजर भी जारी किया गया है, जिसमें शाहरुख डबल रोल में दिखाई दे रहे हैं।

शाहरुख-अजय के बीच खत्म हुआ शीतयुद्ध, साथ कर सकते हैं फिल्म!

इस टीजर में फिल्म की तारीख भी दर्शाई गई है। इसके मुताबिक, फिल्म साल 2016 में 15 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे। एक रोल स्टार का होगा तो दूसरा फैन का।

फिल्म के टीजर में एक शाहरुख सुपरहीरो के किरदार में हैं, जिसके हजारों फैन्स उसकी एक झलक पाने के लिए उसके घर के बाहर खड़े हुए हैं। ये किरदार शाहरुख की रियल लाइफ के काफी करीब है। वहीं दूसरे रोल में शाहरुख एक सुपरहीरो के फैन्स के किरदार में हैं।

फिल्म की शूटिंग क्रोएशिया में भी की गई है। यहां फिल्म के कुछ एक्शन सीक्वेंस शूट किए गए थे। इसके बाद फिल्म की शूटिंग मुंबई की एक चॉल में भी की गई थी। मेकर्स की इच्छा थी कि कुछ सीन्स को वास्तविक रूप से दर्शाया जाए।

सलमान, शाहरुख और आमिर साथ देखेंगे 'बजरंगी भाईजान'