विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रैंड फिनाले तक तनीषा से नाराज रहीं तनुजा

By Edited By:
Published: Mon, 30 Dec 2013 09:34 AM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2013 09:41 AM (IST)

रियलिटी शो बिग बॉस की शुरुआत से ही तनुजा शो में हिस्सा ले रही अपनी बेटी तनीषा से नाराज चल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस की शुरुआत से ही तनुजा शो में हिस्सा ले रही अपनी बेटी तनीषा से नाराज चल रही थीं, उनकी ये नाराजगी ग्रैंड फिनाले वाले दिन तक रही और साफ दिखाई भी दी, जब वे फिनाले से पहले अपनी गाड़ी से निकलने में हिचकिचा रही थीं। भले ही उसके बाद उन्होंने ये भी जरूर कहा कि उनके लिए बिग बॉस की असली विनर तनीषा ही है।

सूत्रों ने बताया कि तनुजा शो के ग्रैंड फिनाले में आना नहीं चाहती थीं, लेकिन फिर भी अपनी बेटी के खातिर वे आईं, लेकिन 10 मिनट से ज्यादा शो में नहीं रुकी। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखने की पूरी कोशिश की।

पढ़ें : गौहर खान बनी बिग बॉस सीजन 7 की विजेता

गौरतलब है कि जब से बिग बॉस का सातवां सीजन शुरू हुआ था, तब से ही तनुजा इस बात से खफा थीं कि तनीषा ने इसमें हिस्सा क्यों लिया है। तनीषा उनकी मर्जी के खिलाफ भी इसमें शामिल हुईं और फिनाले तक पहुंची। मुखर्जी फैमली की तनीषा से नाराजगी की खबरें काफी चर्चा में रही। कई बार तो ऐसी भी खबरें आईं कि अजय देवगन ने सलमान से तनीषा को शो से बाहर निकालने की गुजारिश भी कर डाली है।

यही नहीं पूरे सीजन के दौरान तनीषा को शायद ही अपने घरवालों की तरफ से कोई गिफ्ट मिला हो, ना ही उनके घर से कभी कोई खबर आती थी। बल्कि प्रोडक्शन हाउस ने जब दीवाली पर उनके घरवालों से कुछ गिफ्ट भेजने को कहा तो भी उन्हें यहां से कोई रिसपांस नहीं मिला।

तनीषा से जब भी पूछा गया कि उनका परिवार उनके इस फैसले के खिलाफ है तो उन्होंने हमेशा ही इस बात को खारिज किया और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। जब उन्हें जरूरत होती है उनका परिवार हमेशा उनके साथ होता है।

(नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर