विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जॉन की 'फोर्स 2' में भी ये एक्‍टर बनेगा विलेन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 19 Aug 2015 10:40 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 19 Aug 2015 10:44 AM (GMT+05:30)

इन दिनों सीक्‍वल फिल्‍मों का जमाना है। इस कड़ी में जॉन अब्राहम की फिल्‍म 'फोर्स' का सीक्‍वल 'फोर्स 2' भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों सीक्वल फिल्मों का जमाना है। इस कड़ी में जॉन अब्राहम की फिल्म 'फोर्स' का सीक्वल 'फोर्स 2' भी आने वाला है। इसमें जॉन अब्राहम के साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आएंगी। खैर, खबर है कि इस स्टारकास्ट में एक और नए सितारे का नाम जुड़ गया है, जो इस फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगे।

आपको पता है अक्षय-टि्वंकल की शादी से जुड़ी ये मजेदार बात?

जी हां, बात कर रहे हैं ताहिर राज भसीन की, जो फिल्म 'मर्दानी' से पहले ही सभी का दिल जीत चुके हैं। इस फिल्म में भी उन्होंने निगेटिव रोल निभाया था। वो इस फिल्म में बच्चों के तस्कर की भूमिका में दिखे थे और अपने दमदार अभिनय से रानी मुखर्जी जैसी हीरोइन को भी कड़ी टक्कर देते नजर आए थे।

देखें, शाहरुख के बेटे आर्यन बीच पर कैसे दिखा रहे हैं सिक्स पैक एब्स

यहां तक कि आमिर खान ने भी उनके अभिनय की जमकर तारीफ की थी। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट भी सीख रहे हैं। जाहिर है फिल्म 'फोर्स 2' में जबरदस्त एक्शन का तड़का होगा। तो फिर उन्हें विलेन के रोल में देखने के लिए तैयार हो जाइए।