विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुजैन खान ने दोस्तों के साथ लिया लेटनाइट पार्टी का मजा

By Edited By:
Published: Mon, 10 Mar 2014 11:51 AM (IST)Updated: Mon, 10 Mar 2014 11:52 AM (IST)

रितिक रोशन से अलगाव के बाद सुजैन खान अब अपनी जिंदगी को वापस पटरी पर लाने की कोशिश कर रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रितिक रोशन से अलगाव के बाद सुजैन खान अब अपनी जिंदगी को वापस पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं। हाल में उन्हें अपने दोस्तों के साथ लेटनाइट पार्टी करते हुए भी देखा गया।

पढ़ें : तो क्या एक हो जाएंगे रितिक-सुजैन

सुजैन और रितिक रोशन ने पिछले साल ही अलग होने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से दोनों अलग-अलग रहते हैं। हाल ही में सुजैन अपने पुराने दोस्त रमन मक्कड़ के साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हुई देखी गईं। रमन रोशन परिवार के काफी करीब हैं। रमन के साथ उनकी पत्नी अंबिका हिंदुजा और कुछ दोस्त भी साथ थे। सुजैन दोस्तों के साथ लेटनाइट पार्टी कर रही थीं। हालांकि सुजैन कैमरे से बचने की पूरी कोशिश करती रहीं।

पढ़ें : रितिक-सुजैन की खबरें

यही नहीं सुजैन ने अपनी कलाई पर एक टैटू भी बनवाया है। उसमें लिखा हुआ है फॉलो योर शनसाइन। इधर, रितिक रोशन ने भी नया टैटू बना लिया है।