विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अकरम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं

By Edited By:
Published: Sat, 13 Apr 2013 09:41 AM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2013 10:16 AM (IST)

मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन और पाकिस्तानी क्रिकेटर वसिम अकरम ने उन खबरों को पूरी तरह से खारिज किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन और पाकिस्तानी क्रिकेटर वसिम अकरम ने उन खबरों को पूरी तरह से खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। सुष्मिता ने ट्वीट किया है कि ये सब बस अफवाहें हैं, इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। वहीं अकरम ने भी इन अफवाहों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वे दोनों बस अच्छे दोस्त हैं और आगे भी रहेंगे।

गौरतलब है कि बीते दिनों खबर आ रही थी कि सुष्मिता और अकरम शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन सुष्मिता ने साफ कर दिया कि उन दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने इन खबरों को बकवास बताया। हालांकि इन दिनों दोनों काफी करीब आ गए थे। लेकिन सेन फिलहाल अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर