विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, लड़कियों को कैसे पटाते थे सुशांत सिंह राजपूत

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 20 Mar 2015 12:39 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2015 04:21 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत का दिल भले ही सिर्फ टीवी एक्‍ट्रेस अंकिता लोखंडवाला के लिए धड़कता हो, मगर वो लाखों लड़कियों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत का दिल भले ही सिर्फ टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के लिए धड़कता हो, मगर वो लाखों लड़कियों के दिलों में बसते हैं। जब वो टीनएजर थे, तब भी उन पर मरने वाली लड़कियों की कमी नहीं थी और इसका सारा क्रेडिट एक एक्टर को जाता है और वो कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड केे बादशाह शाहरुख खान हैं!

देखिए, किताबें भी पढ़ने लगे हैं शाहरुख के छोटे बेटे

दरअसल, सुशांत हाल ही में शाहरुख के गेम शो 'इंडिया पूछेगा सबसे श्याणा कौन?' के सेट पर पहुंचे थे और इस दौरान ही उन्होंने खुलासा किया कि क्यों वे स्कूल के दिनों में भी लड़कियों से घिरे नजर आते थे, जबकि उनकी उम्र के लड़के इसके लिए न जाने कितने पापड़ बेलते थे।

फिल्म रिव्यू: हंटर (3 स्टार)

सबसे पहले तो सुशांत ने बताया कि वह शाहरुख के सबसे बड़े फैन हैं और खुलासा किया कि स्कूल के दिनों में वे शाहरुख के रोमांस करने वाले स्टाइल की नकल करते थे और इस वजह से उन पर लड़कियां मरती थीं।

'हेरा-फेरी 3' में इस एक्टर ने इरफान को किया रिप्लेस

सुशांत ने यह भी बताया कि वह शाहरुख की फिल्म 'स्वदेश' के सेट पर भी आए थे और यह भी खुलासा किया कि एक अवॉर्ड शो में उन्होंने शाहरुख के पीछे खड़े होकर डांस भी किया था। शाहरुख ने सुशांत को आज के समय का बेहतरीन एक्टर बताया और उनका दिल और जीत लिया। सुशांत अपनी फिल्म ''डिटेक्टीव ब्योमकेश बख्शी' का प्रमोशन करने पहुंचे थे।