ऑन स्क्रीन ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री पर बोले सुशांत और कृति
सुशांत ने कहा कि यह अलग बात है कि राब्ता में वो ऐसा किरदार निभा रहे हैं लेकिन रियल लाइफ में उन्हें इनकार्नेशन जैसी बातों पर यकीं नहीं है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनोन फिल्म राब्ता में लीड किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री के बारे में तो काफी चर्चा है लेकिन कृति और सुशांत से जब उनकी ऑफ़ स्क्रीन केमेस्ट्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने वो भी अच्छी ही बताई।
फिल्म राब्ता के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सुशांत ने कहा कि हम दोनों इंजीनियरिंग कॉलेज में पड़ते थे। दोनों दिल्ली से हैं तो ऐसी कई चीजें हैं जो हम दोनों में काफी कॉमन हैं। बता दें कि सुशांत और कृति की डेटिंग की काफी खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में दोनों ने यह बात तो नहीं स्वीकारी, मगर कृति, सुशांत को इतनी अच्छी तरह जान चुकी हैं कि वह यह भी बताने को तैयार हैं कि सुशांत को क्या चीजें पसंद आती हैं और क्या चीजें नहीं। उन्होंने यह बात स्वीकारी कि सुशांत को फिल्म में ही नहीं रियल लाइफ में भी आइसक्रीम और चॉकलेट्स खाना बेहद पसंद हैं। इसलिए अगर किसी को सुशांत को पटाने के लिए टिप्स चाहिए तो सुशांत को चॉकलेट जरूर गिफ्ट करने चाहिए।
यह भी पढ़ें:Exclusive: सुशांत सिंह राजपूत ने माना बॉलीवुड में वंशवाद है, और उनके साथ...
कृति ने यह भी बता दिया कि सुशांत को बच्चों से भी बहुत प्यार है। कृति की इन बातों से तो यह स्पष्ट हो रहा था कि वाकई कृति और सुशांत एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझने लगे हैं। इस दौरान सुशांत से पूछे गये कई सवालों का जवाब कृति ने दिया। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों की मुलाकात दिनेश विजय के ऑफिस में ही हुई थी और इससे पहले वह एक दूसरे को नहीं जानते थे। हालांकि एक सवाल पर दोनों एक दूसरे से राब्ता नहीं रखते हैं और वह है कि कृति को पुर्नजन्म की प्रेम कहानी पर विश्वास है और सुशांत को नहीं।
यह भी पढ़ें:Exclusive: बमन के इस किरदार की थी धूम, पर राजू हिरानी ने नहीं की तारीफ़
सुशांत ने कहा कि यह अलग बात है कि राब्ता में वो ऐसा किरदार निभा रहे हैं लेकिन रियल लाइफ में उन्हें इनकार्नेशन जैसी बातों पर यकीं नहीं है।