विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी ने कहा, सेक्स पर 'मंदी' का असर नहीं

By Edited By:
Published: Sat, 22 Mar 2014 08:23 AM (IST)Updated: Sat, 22 Mar 2014 09:01 AM (IST)

जब भी बॉलीवुड में सेक्स और कामुकता की बात आती है तो अभिनेत्री सनी लियोन का नाम सबसे पहले जुबान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जब भी बॉलीवुड में सेक्स और कामुकता की बात आती है तो अभिनेत्री सनी लियोन का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है। सनी को भी अपने बोल्डनेस से कोई परहेज नहीं है। वे अपने सेक्सी अवतार से खुश हैं और कहती हैं कि सेक्स 'मंदी' से प्रभावित नहीं होता है।

पढ़ें : फिल्म रिव्यू : रागिनी एमएमएस 2

अपनी फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के प्रमोशन के दौरान सनी ने संवाददाताओं से कहा कि 'मुझे इस बात में कोई बुराई नहीं लगती है कि फिल्मों में सेक्स अपील ज्यादा होने लगी है। सनी कहती हैं कि जिस चीज की मार्केटिंग से फिल्म को फायदा पहुंचता है उसके इस्तेमाल में नुकसान नहीं है।' उन्होंने साफ कहा कि हर क्षेत्र में मंदी का दौर चल रहा है, लेकिन सेक्स में कभी मंदी नहीं आती, ये हमेशा चलने वाला बाजार है। सनी ने कहा कि, 'मेरी फिल्मों में बोल्डनेस ज्यादा होती है और लोगों को वो पसंद भी आती है। दर्शक यही देखना चाहते हैं इसलिए हम उन्हें यही दिखाते हैं।'

पढ़ें : सनी की फिल्म में हनुमान चालीसा

गौरतलब है कि कल सनी की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 रिलीज हो गई है।