विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन ने ऐसे राखी और सेलिना को जमकर लताड़ा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 01 Jul 2015 04:47 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 06:51 PM (IST)

एक तरफ जहां राखी सावंत पॉर्न स्‍टार होने को लेकर सनी लियोन के खिलाफ कई बार विवादित बयान दे चुकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक तरफ जहां राखी सावंत पॉर्न स्टार होने को लेकर सनी लियोन के खिलाफ कई बार विवादित बयान दे चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ सेलिना जेटली ने भी हाल ही में सनी लियोन को उनके अपार्टमेंट में गंदगी फैलाने के लिए खूब खरी खोटी सुनाई थी। वह अपने पति डेनियल वेबर के साथ उनके अपार्टमेंट में किराए पर रह रही थीं।

पीएम मोदी के अभियान की आलोचना कर बुरी फंसीं श्रुति सेठ

खैर, अब जाकर सनी लियोन ने दोनों पर अपनी भड़ास निकाली है और कहा है कि उन्हें इस तरह की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने दोनों द्वारा की गईं टिप्पणियों को बेकार और निराधार बताया और कहा कि यह बिल्कुल भी प्रोफेशनल नहीं है।

जगिया का किरदार निभाने वाले शशांक जल्द छोड़ देंगे 'बालिका वधू'

सनी लियोन ने कहा, 'आप ने किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस को इस तरीके से बोलते नहीं देखा होगा, जैसा कि वे दिखीं। इसलिए यह उनकी समस्या है। मुझे इसकी परवाह नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं यहां अच्छा काम करने आई हूं और उसी पर ध्यान दे रही हूं।'

'स्लमडॉग मिलियनेयर' के एक्टर मधुर का हुआ कार एक्सीडेंट

राखी सावंत ने एक बयान में सनी लियोन के बारे में कहा था कि वो जहां से आई हैं, वहीं चली जाएं। वहीं सेलिना जेटली से उनके अपार्टमेंट को लेकर पंगा हुआ था। हालांकि सनी लियोन के पति डेनियल वेबर ने इससे इंकार किया था और कहा था कि उन्होंने तो एक साल पहले ही उनका अपार्टमेंट छोड़ दिया था।