विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी देओल की इस फिल्‍म ने 25 साल पहले मचाया था गदर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sat, 20 Jun 2015 02:29 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2015 07:59 PM (IST)

फिल्‍म 'मोहल्‍ला अस्‍सी' के कथित ट्रेलर को लेकर विवादों में घिरे सनी देओल के फैंस के लिए एक अच्‍छी खबर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' के कथित ट्रेलर को लेकर विवादों में घिरे सनी देओल के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। उनकी सुपर-डुपर हिट फिल्म 'घायल' की रिलीज को पूरे 25 साल हो गए हैं, जिसे राजकुमारी हिरानी ने निर्देशित और धर्मेंद्र ने प्रोड्यूस किया था। मीनाक्षी शेषाद्री उनकी हीरोइन थीं।

तो क्या कैंसर की वजह से दिव्यांका छोड़ देंगी ये सीरियल?

1990 में रिलीज हुई सनी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया था। इस फिल्म को उस साल एक-दो नहीं, बल्कि सात फिल्म फेयर अवॉर्ड्स मिले थे। इनमें बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी शामिल है। इतना ही नहीं, सनी देओल को इस फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड (स्पेशल ज्यूरी) भी मिला था।

गोविंदा की बेटी टीना पर है ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी

सनी देओल और इस फिल्म के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। इस फिल्म का सीक्वल यानी 'घायल वन्स अगेन' भी आने वाला है। इसे खुद सनी देओल ने निर्देशित किया है और यह फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' को वो कड़ी टक्कर दे सकते हैं।