Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के डैड बनेंगे सुनील शेट्टी

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Fri, 12 Aug 2016 03:04 PM (IST)

    परिणीति 'ढिशूम' के गाने में स्पेशल एपीयरेंस कर चुकी हैं। बतौर लीडिंग लेडी परिणीति की आखिरी फिल्म 'किल दिल' है, जो 2014 में आई थी।

    Hero Image

    मुंबई। एक ब्रेक के बाद परिणीति चोपड़ा की गाड़ी फिर रफ्तार पकड़ने लगी है। यशराज बैनर की फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में तो वो काम कर ही रही हैं, अब एक और फिल्म परिणीति को मिल गई है।

    ये फिल्म है 'सर्कस', जिससे कॉरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। 'सर्कस' एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म में परिणीति के अपोजिट मेल एक्टर को अभी कास्ट नहीं किया गया है, लेकिन उनके ऑन स्क्रीन डैड का नाम तय हो गया है। खबरों की मानें, तो सुनील शेट्टी फिल्म में परिणीति के पापा का रोल निभा सकते हैं। 'सर्कस' की कहानी फादर-डॉटर रिलेशनशिप पर आधारित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धोनी ने बताया, क्यों इतने सवाल पूछते थे सुशांत सिंह राजपूत

    परिणीति 'ढिशूम' के गाने में स्पेशल एपीयरेंस कर चुकी हैं। बतौर लीडिंग लेडी परिणीति की आखिरी फिल्म 'किल दिल' है, जो 2014 में आई थी। इसके बाद परिणीति ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। 'मेरी प्यारी बिंदु' में परिणीति आयुष्मान खुराना के साथ हैं।