विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा को भूल गए सब, सुनील ग्रोवर के साथ झूम उठी दिल्ली, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 03 Apr 2017 08:42 AM (IST)Updated: Mon, 03 Apr 2017 08:58 AM (IST)

इंडियन आइडल के बाद दिल्ली में जिस तरह से सुनील ग्रोवर ने अपने दम पर शो निकाला है इसे क्या कपिल के लिए खतरे की घंटी मानी जाए?

कपिल शर्मा को भूल गए सब, सुनील ग्रोवर के साथ झूम उठी दिल्ली, देखें तस्वीरें
कपिल शर्मा को भूल गए सब, सुनील ग्रोवर के साथ झूम उठी दिल्ली, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। कई दिनों से सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा के बीच लड़ाई की ख़बरें आ रही हैं। इन ख़बरों के बीच यह तस्वीरें आपको थोड़ा सुकून दे सकती हैं। गौरतलब है कि शनिवार को सुनील ग्रोवर सहयोगी कॉमेडियन कीकू शारदा के साथ दिल्ली में एक लाइव शो का हिस्सा बने। कार्यक्रम से आई तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि सुनील ग्रोवर अपने प्रोफेशन और अपनी ताकत यानी कॉमेडी को तनिक भी हल्के में नहीं ले रहे हैं और तमाम बातों को भूल कर अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।

इस लाइव कार्यक्रम में कपिल शर्मा के बिना भी सुनील ग्रोवर ने खूब रंग जमाया। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं सुनील अपने दोस्त कीकू शारदा के साथ नज़र आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: विशाखापत्तनम के एल वी रेवंत बने नए इंडियन आइडल

यह पहली बार है कि ये दोनों एक साथ अकेले शो करने निकले हैं। दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब सराहा।

हजारों की संख्या में लोग सुनील ग्रोवर और कीकू को लाइव परफॉर्म करते देखने के लिए पहुंचे। कभी सुनील रिंकू भाभी के किरदार में नज़र आये तो कभी डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में। इनका हर अंदाज़ सबको खूब पसंद आया।

कई फैंस पहले भी मानते रहे हैं कि कपिल शर्मा के शो की असली जान सुनील ग्रोवर ही हैं।

इंडियन आइडल में भी सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के बिना ही जाकर अपनी परफॉर्मेंस दे आये हैं और अब यहां दिल्ली में जिस तरह से सुनील ग्रोवर ने अपने दम पर यह शो निकाला है इसे क्या कपिल के लिए खतरे की घंटी मानी जाए?