विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाह्नवी और ख़ुशी कपूर दोनों बेटियों संग अभिनेत्री श्रीदेवी का भी दिखा अलग अंदाज़, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 07 Aug 2017 10:35 AM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2017 11:00 AM (IST)

उम्मीद है श्रीदेवी भी अपनी चार्मिंग डॉटर जाह्नवी की बॉलीवुड डेब्यू की ख़बर जल्द ही देगीं।

जाह्नवी और ख़ुशी कपूर दोनों बेटियों संग अभिनेत्री श्रीदेवी का भी दिखा अलग अंदाज़, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
जाह्नवी और ख़ुशी कपूर दोनों बेटियों संग अभिनेत्री श्रीदेवी का भी दिखा अलग अंदाज़, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री श्रीदेवी आये दिन सुर्ख़ियों में रहती हैं। सिर्फ़ श्री ही नहीं उनकी दोनों स्टार डॉटर जाह्नवी और ख़ुशी कपूर भी मीडिया के आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। ताज़ा तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से आई हैं, जिनमें पूरा परिवार एक बार फिर से साथ नज़र आ रहा है।

हाल ही में श्रीदेवी की फ़िल्म 'मॉम' काफी चर्चित रही। बहरहाल, 'मॉम' के प्रमोशन के दौरान की तुलना में इस तस्वीर में श्रीदेवी बिल्कुल अलग ही लुक में नज़र आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Shocking: 5 सालों में SRK की सबसे कम ओपनिंग लेने वाली फ़िल्म बनी Jab Harry Met Sejal

जाह्नवी कपूर का अपना स्टाइल और टशन है। जहां जाती हैं, नज़रों में रहती हैं। उनकी एक तस्वीर आती है और सोशल मीडिया में वायरल हो जाती है। हमेशा की तरह जाह्नवी का लुक भी काफी स्टाइलिश लग रहा है!

श्रीदेवी की छोटी बेटी ख़ुशी भी अब आये दिन चर्चा में रहती हैं। अलग-अलग मौकों पर हमने जाह्नवी और ख़ुशी के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी है।

इस मौके पर पापा बोनी कपूर समेत पूरा परिवार साथ नज़र आया। परिवार के साथ वक़्त गुज़ारना भला किसे नहीं अच्छा लगता। हमने अक्सर देखा है, मौका मिलते ही सेलेब्स अपनी फ़ैमिली के साथ छुट्टियां मनाने निकल पड़ते हैं!

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन भाई-बहनों के लिए यह राखी है स्पेशल, देखें तस्वीरें

बता दें, कि सैफ़ अली ख़ान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा की बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर ख़बर आ गयी है। उम्मीद है श्रीदेवी भी अपनी चार्मिंग डॉटर जाह्नवी की बॉलीवुड डेब्यू की ख़बर जल्द ही देंगी।