विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में ख़ुशी कपूर का जलवा, ये हैं उनके टॉप 12 लुक्स

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Tue, 22 Aug 2017 01:42 PM (IST)Updated: Thu, 24 Aug 2017 11:24 AM (IST)

कभी इंडियन तो कभी वेस्टर्न, मगर ख़ुशी अपने हर अवतार को बहुत सुन्दर तरीके से कैरी करती हैं। यहां देखिये उनके टॉप 12 लुक्स-

मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में ख़ुशी कपूर का जलवा, ये हैं उनके टॉप 12 लुक्स
मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में ख़ुशी कपूर का जलवा, ये हैं उनके टॉप 12 लुक्स

मुंबई। श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर जहां भी जाती हैं, सुर्ख़ियां मानो अपने आप बन जाती हैं। जहां एक तरफ़ जाह्नवी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चाओं में रहती हैं वहीं, ख़ुशी भी अपने लुक्स और स्टार डॉटर वाले स्वैग से लोगों को इम्प्रेस करने में कमी नहीं छोड़तीं।

हाल ही में ख़ुशी मनीष मल्होत्रा के ख़ूबसूरत आउटफिट  में लेक्मे फ़ैशन वीक पहुंची जहां सबकी निगाहें इस स्टार डॉटर पर टिक गईं। ख़ुशी के स्टाइल स्टेटमेंट की बात की जाए तो इन्हें तरह-तरह के आउटफिट्स में देखा गया है। कभी इंडियन तो कभी वेस्टर्न, मगर ख़ुशी अपने हर अवतार को बहुत सुन्दर तरीके से कैरी करती हैं। यहां देखिये उनके टॉप 12 लुक्स-

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ बेटे आर्यन संग तो बेटी सुहाना फ्रेंड्स के संग, देखिए तीनों की लेटेस्ट तस्वीरें

1. ऑफ़ शोल्डर डब्ल्यू नैक के इस मनीष मल्होत्रा के आउटफिट को ख़ुशी ने वन-साइडेड लूज़ गुंथी हुई चोटी के साथ कैरी किया। इस आउटफिट का नेट फ्रिल और उसपर फ्लावरी एम्ब्रोयडरी काफ़ी अच्छा लग रहा है। 

 

2. बहन जाह्नवी के साथ ख़ुशी की यह तस्वीर भले ही कुछ सालों पहले की हो, मगर हाई वेस्ट प्रिंटेड शॉर्ट्स और लॉन्ग ब्लैक जैकेट और कलर्ड बालों में ख़ुशी बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। 

3. रेड ट्यूब स्टाइल के बॉडी फिट आउटफिट में ख़ुशी का यह साइड फेस काफ़ी सुन्दर लग रहा है। काले और स्ट्रेट बाल भी उनके लुक्स को परफेक्ट टच दे रहे हैं।

4. ब्लैक अवतार हर लड़की को पसंद होता है और ख़ुशी को भी यह बहुत पसंद है। ब्लैक स्लिम फिट पैन्ट्स और ब्लैक लॉन्ग स्लीव्स का टी-शर्ट पहने, यह तस्वीर एयरपोर्ट पर क्लिक की गई है। ख़ुशी के स्टाइलिश शूज़ भी देखिये।

5. मां श्रीदेवी के साथ ख़ुशी का यह इंडियन अवतार भी हमें बहुत पसंद आया। सिंपल नेट के एमब्रोयडेड ब्लाउज़ के साथ सिंपल शायनी लहंगा और नेट का दुपट्टा! कानों में इयरिंग्स और लाइट कर्ल हेयर्स...है न ख़ुशी का यह लुक बेहद प्यारा?

6. बेबी पिंक क्रॉप टॉप और सिल्वर वर्क के पैचेज़ का व्हाइट लहंगा, ख़ुशी की इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि वो बहुत ही कम मेकअप करती हैं। सिर्फ़ पिंक लिप्स्टिक में भी उनकी ख़ूबसूरती कैसे निखर कर आ रही है, है ना?

7. ये है परफेक्ट मेकअप के साथ परफेक्ट लुक! ऑरेंज-मल्टी कलर का लहंगा उसपर शायनी गोल्डन क्रॉप टॉप और मल्टी-कलर के लायनिंग प्रिंट का दुपट्टा, इस लुक को ख़ुशी ने बंध-गले के नैकलेस, मैचिंग इयरिंग्स और मांगटीके के साथ कैरी किया। 

8. येलो कलर जैसा ब्राइट शेड हर किसी पर नहीं खिलता मगर, ख़ुशी पर यह बहुत अच्छा लग रहा है। कोल-शोल्डर का टॉप और मैचिंग सरारा पैंट्स में ख़ुशी बहुत ख़ूबसूरत लग रही हैं। हमें इस आउटफिट पर बना गोल्डन वर्क भी बहुत पसंद आया।

9. एक और इंडियन लुक और वो भी बहुत सुंदर! सी-ग्रीन और बेबी पिंक का यह कॉम्बिनेशन काफ़ी प्यारा है। गोल्डन कॉपर वर्क भी इस फेब्रिक पर सूट हो रहा है। लाइट मेकअप और स्ट्रेट बालों में ख़ुशी बहुत अच्छी लग रही हैं।

10. ख़ुशी के एयरपोर्ट लुक्स की तारीफ़ करनी पड़ेगी। व्हाइट लॉन्ग थाई-हाई स्लिट के इस आउटफिट को ख़ुशी ने ब्राउन स्लिम बेल्ट के साथ पहना। 

11. स्लिम फिट रिग्ड जीन्स और वाइट टॉप के साथ ख़ुशी ने कैरी किया ब्राउन वेलवेट जैकेट! अपनी मां श्रीदेवी की तरह ख़ुशी जानती हैं कि ख़ुद को कैरी कैसे करना है।

12. ख़ुशी की इस तस्वीर को देखकर आप कहेंगे- बार्बी डॉल! वेस्ट बेल्ट के साथ लायनिंग का यह शर्ट और इसके साथ ब्लू साइड-नौट्स की एंकल लेंथ की डेनिम में ख़ुशी बिल्कुल डॉल लग रही हैं। रेड लिपस्टिक खुले बाल और हां हमें उनके ऑरेंज-व्हाइट फुटवियर भी बहुत अच्छे लगे!