सोनू सूद के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन
पंजाब के मोगा में फिल्म स्टार साेनू सूद के पिता का निधन हो गया है। 77 साल के शक्तिपाल सूद देर रात दिल दौरा पड़ा था। पिता के निधन के समय साेनू उनके साथ ही थे।
नई दिल्ली। बाॅलीवुड अभिनेता साेनू सूद के पिता का देर रात निधन हो गया। 77 साल के शक्तिपाल सूद काे जब दिल का दौरा पड़ा उस वक्त सोनू उनके साथ मौजूद थे। अस्पताल में डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता के जाने के दुख से सोनू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
देखिए, सलीम चिश्ती की दरगाह पर कट्रीना ने आखिर क्यों बांधा मंनत का धागा!
शक्तिपाल सूद का माेगा में कपड़े का व्यापार है। उनके निधन की खबर फैलते ही, घर पर लोगों का तांता लग गया। सोनू चंडीगढ़ में शनिवार को सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग के मैच में भाग लेेेने आए पहुंचे थे, जिसके बाद रविवार को वो अपने घर आ गए थे।
'काबिल' में रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी ये खूबसूरत अभिनेत्री !
उनके निधन पर शहर के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। कुछ साल पहले सोनू की माता प्रोफेसर सरोज सूद का भी निधन हाे गया था। सोनू की दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। शक्तिपाल सूद का अंतिम संस्कार मंगलवार को मोगा में किया जाएगा।