विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले एपिसोड में सोनू की आवाज पर थिरकेंगे बिग बी

By Edited By:
Published: Fri, 30 Aug 2013 04:47 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2013 04:56 PM (IST)

मुंबई। मशहूर पा‌र्श्व गायक सोनू निगम 'कौन बनेगा करोड़पति' के सातवें सीजन के पहले एपिसोड में मेगास्टार अमिताभ ब'चन के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर पा‌र्श्व गायक सोनू निगम 'कौन बनेगा करोड़पति' के सातवें सीजन के पहले एपिसोड में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देंगे। शो की धमाकेदार शुरुआत करते हुए सोनू अपने कुछ सुपरहिट गीत गाएंगे। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, 'सोनू निगम की अतुलनीय और सुरीली आवाज पर थिरकने के लिए बेताब हूं।' बिग बी छठी बार इस शो का संचालन करने जा रहे हैं। बिग बी ने कहा कि वह सिर्फ शो की मेजबानी करते हैं और शो की लोकप्रियता का श्रेय वे खुद नहीं ले सकते। इस शो के तीसरे संस्करण का संचालन शाहरुख खान ने किया था।

छह सितंबर से प्रसारित होने वाले केबीसी के सातवें संस्करण में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। इनाम की राशि पांच करोड़ से बढ़ा कर सात करोड़ कर दी गई है। इसे जीतने के लिए प्रतिभागियों को 15 सवालों के जवाब देने होंगे। शो का प्रसारण सप्ताह में तीन दिन होगा। इस बार सप्त कोटी संदूक नाम से चार विशेष सवाल पूछे जाएंगे, जिनके जवाब देकर प्रतिभागी एक करोड़, तीन करोड़, पांच करोड़ और सात करोड़ रुपये तक जीत सकते हैं। हॉट सीट तक पहुंचने की चुनौती 'फास्टेस्ट फिंगर राऊंड' में भी बदलाव किए गए हैं। अब इसे 'बेस्ट ऑफ थ्री' नाम दिया गया है। इतना ही नहीं सात करोड़ की राशि जीतने के लिए अब प्रतिभागियों को चार की बजाय पांच लाइफ लाइन दी जाएंगी। खेल में पावर पपलू नाम से एक नई लाइफ लाइन जोड़ी गई है। इसके तहत पहले इस्तेमाल की जा चुकी किसी भी एक लाइफ लाइन को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर