यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनम कपूर को दिल्ली नहीं लगती सुरक्षित
सोनम कपूर ने हाल ही में दिल्ली में एक कैब ड्राइवर द्वारा 25 वर्षीय लड़की के रेप के मामले की ...और पढ़ें

मुंबई। सोनम कपूर ने हाल ही में दिल्ली में एक कैब ड्राइवर द्वारा 25 वर्षीय लड़की के रेप के मामले की कड़ी निंदा की और कहा कि दिल्ली के मुकाबले मुंबई महिलाओं के लिए ज्यादा सुरक्षित है।
शुक्रवार को महिला ने नई दिल्ली के वसंत विहार से रात करीब 9.30 बजे उबर कंपनी की कैब ली थी। इसके बाद ड्राइवर ने महिला को कैब में सोते देख उसे साथ रेप किया।
इस बारे में अपनी राय देते हुए सोनम ने कहा, 'ये बहुत ही डरावनी घटना है। मुंबई के मुकाबले दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।' सोनम ने ये बातें मंगलवार को डीवीडी के लॉन्च पर कहीं।
इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद सरकार ने दिल्ली में उबर कंपनी की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। इसपर सोनम ने कहा, 'ईमानदारी से ये कैब कंपनी की गलती नहीं है। इसमें सरकार की काफी गलती है क्योंकि उन्होंने कैब ड्राइवर को एक कैरेक्टर सर्टिफिकेट दे दिया है। इसलिए सरकार की तरफ से सजा और नियम ज्यादा सख्त होने चाहिए।'
सोनम से पूछा गया कि क्या उनके कहने का मतलब है कि अगर किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में रेप होता है तो सरकार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बैन कर देना चाहिए।
अभिनेत्री ने जवाब में कहा, 'मुझे लगता है कि इससे भी फर्क पड़ता है। लेकिन नीयत इंसान की बदलनी चाहिए। आप चीजों पर बैन नहीं लगा सकते।'
क्लिक करके जानिए, सोनम ने एक दिन में क्यों छह बार बदली ड्रेस
