विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर ने खोला बड़ा राज, चौंक जाएंगे 'बाहुबली' के फैंस

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 14 Oct 2016 03:35 PM (IST)Updated: Fri, 14 Oct 2016 10:51 PM (IST)

अब आप भले ही इस पर यकीन ना करें, मगर इसका खुलासा खुद उन्‍होंने ही किया है। एक चैट शो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। वाकई में यह चौंकाने वाली खबर है और हैरानी की बात है कि अब तक इस बात की भनक कैसे नहीं लगी। जिस फिल्म की पिछले साल देश भर में धूम रही और जिसने पूरी दुनिया में जमकर तारीफें बटोरी, वो फिल्म सोनम कपूर को करने को मिली थी।

जी हां, बात कर रहे हैं बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कई रिकॉर्ड्स तोड़ने व बनाने वाली ऐतिहासिक फिल्म 'बाहुबली' की, जिसका ऑफर सोनम कपूर को मिला था। अब आप भले ही इस पर यकीन ना करें, मगर इसका खुलासा खुद उन्होंने ही किया है। एक चैट शो के दौरान सोनम ने नेहा धूपिया के सामने यह बताकर सरप्राइज कर दिया।

यह भी पढ़ें- इस हीरोइन को सोशल मीडिया पर मिला शादी का प्रस्ताव और कर दी 'हां'

दरअसल, 'नो फिल्टर' चैट शो के दौरान जब सोनम को अपने स्टाइल में कुछ फिल्मों का रिव्यू करने को कहा गया तो इस लिस्ट में सबसे पहले 'बाहुबली' थी। तब सोनम ने कहा कि उन्होंने यह फिल्म नहीं देखी है, मगर कुछ ही सेकेंड बाद में उन्होंने यह बताया कि उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट पढ़ी है, क्योंकि उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई थी। अब यह भी हैरानी करने वाली बात है कि आखिर सोनम ने ऐसी फिल्म के लिए 'ना' क्यों कह दी।

खैर, सोनम ने इस बारे में कुछ और नहीं बताया, मगर इतना तो जरूर है कि सोनम को बाद में पछतावा जरूर हुआ होगा। एक सवाल ये भी आपके दिमाग में आ रहा होगा कि क्या सोनम को तमन्ना भाटिया का रोल ऑफर किया गया था। चलिए ये तो बीती बातें हैं, अब तो दर्शकों को बेसब्री से 'बाहुबली 2' का इंतजार है और सबसे ज्यादा बेकरारी यह जानने की है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।

यह भी पढ़ें- अमृता राव ने सोशल मीडिया पर लोगों को इस बात के लिए चेताया