Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिये फिल्मफेयर अवार्ड जीतने के बाद सोनम कपूर ने क्या कहा, देखें विडियो!

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Mon, 16 Jan 2017 10:13 AM (IST)

    आथिया शेट्टी - 'सोनम कपूर को बधाई..इतनी ईमानदारी और प्यार के साथ कोई भी नीरजा की भूमिका नहीं निभा सकता था!

    जानिये फिल्मफेयर अवार्ड जीतने के बाद सोनम कपूर ने क्या कहा, देखें विडियो!

    मुंबई। सोनम कपूर ने शनिवार की रात 62वें जियो फिल्मफेयर पुरस्कारों में 'नीरजा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक अवार्ड जीता है। अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि फ़िल्म 'नीरजा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतना सचुमच बेहद खास है और यह पल उन्हें हमेशा याद रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम माधवानी द्वारा निर्देशित 'नीरजा' में सोनम प्रमुख भूमिका में हैं। इसमें उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की भूमिका निभाई है, जिन्होंने विमान अपहरण के दौरान यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी। सोनम ने ट्विटर पर लिखा, 'नीरजा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतना हमेशा मेरे लिए खास रहा है, लेकिन यह मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि यह पुरस्कार आनंद एल राय ने मुझे दिया। लव यू सर। शुक्रिया फिल्मफेयर। यह पल मुझे हमेशा याद रहेगा'। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अवार्ड रिसीव करते हुए अपनी वीडियो भी अपलोड की है।

    इसे भी पढ़ें: इस देश की ऑफिसियल स्वीटहार्ट- 'आलिया भट्ट' !

    Winning the best actress award for Neerja, was a truly special moment.. but it was made more special because @aanandlrai gave it to me.. love you sir. Thank you @Filmfare I'll forever cherish this moment.

    A video posted by sonamkapoor (@sonamkapoor) on

    इस बीच उन्हें बधाई सन्देश देने वालों का तांता लग गया है। हर तरफ से उन्हें शुभकामना सन्देश मिल रहे हैं। आथिया शेट्टी ने सोनम का ट्वीट पर बधाई देते हुए कहा, 'सोनम कपूर को बधाई.. इतनी ईमानदारी और प्यार के साथ कोई भी नीरजा की भूमिका नहीं निभा सकता था!'