विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार के साथ इस फ़िल्म से होगी सोनम कपूर की वापसी

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 13 Dec 2016 11:02 AM (IST)Updated: Tue, 13 Dec 2016 11:48 PM (IST)

दोनों इससे पहले 2011 की फ़िल्म 'थैंक यू' में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि उस फ़िल्म में सोनम की पेयरिंग बॉबी देओल के साथ थी।

News Article Hero Image

मुंबई। सोनम कपूर एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर नज़र आ सकती हैं। आर बाल्कि की अगली फ़िल्म में सोनम को फ़ीमेल लीड रोल के लिए एप्रोच किया गया है।

ख़बर है कि बाल्कि कुछ दिन पहले सोनम से मिले हैं और उन्हें किरदार के बार में नरेशन दिया है। सोनम को फ़िल्म की स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने सुनते ही हां बोल दिया। इस फ़िल्म की शूटिंग सोनम अगले साल शुरू कर सकती है। इस फ़िल्म में अक्षय लीड में होंगे, जबकि अमिताभ बच्चन स्पेशल रोल में नज़र आएंगे, जिनके साथ बाल्कि 'चीनी कम', 'पा' और 'शमिताभ' बना चुके हैं। बाल्कि की पिछली फ़िल्म 'की एंड का' में भी अमिताभ बच्चन ने केमियो किया था। इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर लीड रोल में थे। बाल्कि के साथ सोनम की ये पहली फ़िल्म होगी। इस साल वो राम माधवानी की फ़िल्म 'नीरजा' में नज़र आई थीं, जिसके लिए उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था।

इसे भी पढ़ें- डियर ज़िंदगी पर लगे चोरी के इल्ज़ाम का गौरी ने दिया जवाब

बाल्कि के साथ सोनम को एक और दिलचस्प फ़िल्म मिल सकती है। सोनम इस वक़्त अपनी होम प्रोडक्शन फ़िल्म 'वीरे दी वेडिंग' में बिज़ी हैं। जहां तक अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने की बात है तो दोनों इससे पहले 2011 की फ़िल्म 'थैंक यू' में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि उस फ़िल्म में सोनम की पेयरिंग बॉबी देओल के साथ थी।