विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनाक्षी सिन्‍हा के एक दांव में लड़का हो गया चित!

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 27 Apr 2015 10:05 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 27 Apr 2015 10:26 AM (GMT+05:30)

एआर मुरुगादास की फिल्म 'अकीरा' की शूटिंग इन दिनों जोरों पर चल रही है। यह वही फिल्म है जिसमें सोनाक्षी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एआर मुरुगादास की फिल्म 'अकीरा' की शूटिंग इन दिनों जोरों पर चल रही है। यह वही फिल्म है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा एक्शन करती नजर आने आएंगी। हाल ही में उन्हें इस फिल्म के सेट पर एक्शन सीन फिल्माते हुए देखा गया।

फिल्म की शूटिंग मुंबई के मेहबूब स्टूडियो में चल रही है। थाईलैंड के कुछ मार्शल आर्ट्स एक्सपट्र्स से सोनाक्षी ने इस फिल्म के लिए ट्रेनिंग ली है। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने अपना वजन भी काफी कम कर लिया है। इस बात को हाल ही में सलमान खान अपने ट्वीट के जरिए सबके सामने लाए थे।

एआर मुरुगादास की यह फिल्म भी रीमेक है। इसमें सोनाक्षी के साथ उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है लेकिन जिस तेजी से इस पर काम चल रहा है, लगता है निर्माता इसे इसी साल रिलीज करने के चक्कर में हैं।

इसे भी पढ़ें: अब श्रीलंकाई फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू को तैयार जैकलीन

इसे भी पढ़ें: कट्रीना कैफ बोलीं, यहां दुनिया खत्म नहीं होती...