Move to Jagran APP

'तेवर' के इस गाने के लिए सोनाक्षी ने घटाया था काफी वजन!

बोनी कपूर पहली बार फिल्म 'तेवर' में अपने बेटे अर्जुन कपूर के साथ काम कर रहे हैं लेकिन वो फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करने के लिए भी काफी उत्साहित थे। फिल्म में सोनाक्षी के लुक को देखा जाए तो वो काफी बेहतर दिख रही हैं।

By Monika SharmaEdited By: Published: Sat, 29 Nov 2014 12:28 PM (IST)Updated: Sat, 29 Nov 2014 04:08 PM (IST)

मुंबई। बोनी कपूर पहली बार फिल्म 'तेवर' में अपने बेटे अर्जुन कपूर के साथ काम कर रहे हैं लेकिन वो फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करने के लिए भी काफी उत्साहित थे।

loksabha election banner

फिल्म में सोनाक्षी के लुक को देखा जाए तो वो काफी बेहतर दिख रही हैं। उन्होंने फिल्म के गाने 'राधा नाचेगी' के लिए खासतौर पर काफी वजन घटाया है। बोनी ने कहा, 'आजकल की बहुत कम अभिनेत्रियां सेमी-क्लासिकल लुक को इतने अच्छे तरीके से कैरी कर पाती हैं।' बोनी ने कहा कि वो सोनाक्षी के साथ जल्द ही दोबारा काम करना चाहेंगे।

फिल्म का गाना राधा नाचेगी पर काफी पैसे खर्च किए गए हैं। बोनी ने कहा, 'हमें एक स्टूडियो के फ्लोर पर यमुना नदी का किनारा बनाना था। वो आसान और सस्ता नहीं था।'

सुनने में आया है कि बोनी एक और साउथ फिल्म की रीमेक बनाने जा रहे हैं और इसमें भी वो सोनाक्षी को ही कास्ट करेंगे।

पढ़ेंः अर्जुन कपूर के साथ रोमांस की खबरों पर सोनाक्षी ने किया ये खुलासा!

पढ़ेंः ऐसा 'तेवर' और कहां!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.