विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोगों ने इस तरह के सवाल पूछ-पूछ कर सोनाक्षी को किया परेशान

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 03 May 2015 10:23 AM (IST)Updated: Sun, 03 May 2015 12:52 PM (IST)

बॉलीवुड हीरोइनों के लिए जितना जरूरी एक्टिंग है, उतना ही जरूरी उनका स्लिम-ट्रीम होना भी। मगर सोनाक्षी सिन्‍हा को इन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड हीरोइनों के लिए जितना जरूरी एक्टिंग है, उतना ही जरूरी उनका स्लिम-ट्रीम होना भी। मगर सोनाक्षी सिन्हा को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। तभी तो वह हमेशा अपनी एक चीज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं और वो है उनका मोटापा!

देखिए, जब श्रुति हासन ने गोविंदा के साथ किया डिस्को वाला डांस

हालांकि उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'अकीरा' के लिए वजन घटाया है। इसके लिए उन्हें एक टफ ट्रेनिंग प्रोग्राम से होकर गुजरना पड़ा। इसके बाद भी उनको लगता है कि लोगों की उनके बारे में राय नहीं बदलने वाली है। लोगों के लिए वह हमेशा मोटी हीरोइन ही रहेंगी, क्योंकि अभी भी उनसे उनके मोटापे को लेकर सवाल पूछे जाने का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है।

इस डेट को इमरान-विद्या की फिल्म का ट्रेलर देखने को हो जाइए तैयार

सोनाक्षी सिन्हा को अक्सर अपने मोटापे को लेकर सवालों का सामना करना पड़ता है, मगर अब वह इस तरह के सवालों से तंग आ चुकी हैं और ऐसे में उन्हें लगने लगा है कि लोगों की उनके बारे में राय कभी नहीं बदलने वाली है। चाहे वो कितना भी अपना मोटापा कम क्यों ना कर लें।