विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो आने वाले साल में सोनाक्षी बनाएंगी नए रिकॉर्ड!

By Edited By:
Published: Thu, 26 Dec 2013 09:54 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Dec 2013 09:58 AM (GMT+05:30)

भले ही साल 2013 में बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण रहीं, लेकिन अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी कम नहीं हैं। इस साल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही साल 2013 में बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण रहीं, लेकिन अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी कम नहीं हैं। इस साल उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। सोनाक्षी यही पर थमने वाली नहीं हैं, उन्होंने साल 2014 में भी पांच से अधिक फिल्मों में काम करके कुछ नए रिकॉर्ड कायम करने का प्लान बनाया है।

पढ़ें : जब सोनाक्षी ने पूरे गाने का सीक्वेंस ही बदल दिया

सूत्रों ने बताया कि साल 2014 में सोनाक्षी की तीन फिल्में रिलीज होंगी। सोनाक्षी ये फिल्में अजय देवगन, अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार के साथ करने वाली हैं। सोनाक्षी और अक्षय की जोड़ी वैसे भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। सोनाक्षी ने इससे पहले भी कई बार कहा है कि अक्षय उनके लिए काफी लकी हैं। उन्हें अक्की के साथ काम करके खूब मजा आता है।

सोनाक्षी ने किसी इंटरव्यू के दौरान कहा कि साल 2013 उनके लिए शानदार रहा। उन्होंने कई नए हीरो के साथ काम किया। सोनाक्षी ने साल 2013 में तीन हिट फिल्में दी। इन्होंने साल 2010 में बॉलीवुड में एंट्री की, अब तक 12 फिल्में कर चुकी सोनाक्षी आने वालों साल में कुछ नया करने की तैयारी में है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर