दीपिका पादुकोण ने लिया ये बड़ा फैसला , क्या रणवीर सिंह को है मंजूर?
रोज करीब नौ से दस घंटे काम करने वाली मिस पादुकोण ने अब कर दिया है एक एलान। ' डोंट एंग्री मी' , सबको हंसना पड़ेगा। वो भी खुलकर, हमेशा।
मुंबई। अगली बार अगर आपको दीपिका पादुकोण के सेट पर जाने के मौका मिला तो ये तय मानिए कि आप इस मस्तानी से मुंह लटका कर नहीं मिल सकते। सबको हंसना पड़ेगा। फिर चाहे हो वो रणवीर सिंह ही क्यों ना हो।
रोज करीब नौ से दस घंटे काम करने वाली मिस पादुकोण ने अब कर दिया है एक एलान। ' डोंट एंग्री मी' , सबको हंसना पड़ेगा। वो भी खुलकर, हमेशा। दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपनी पॉसिटिव लाइफ को बनाये रखने के लिए एक फैसला किया है कि वो हमेशा हंसती-मुस्कुराती रहेंगी। दीपिका ये भी देखना चाहती है कि उनके आस पास के लोग पहले से ज्यादा हँसे।और इस बात पर वो नजर रखेंगी। वो चाहती है कि बेहतर लाइफ जीने के लिए वो उनके इस लॉफ्टर चैलेंज को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लें।
अपने बायोपिक की कहानी से धोनी है अनजान , सुशांत भी चुप !
दीपिका कहती है "मुस्कुराहट होती ही इतनी जादुई है। .. हम लोग कभी महसूस ही नहीं करते की हँसने से हमारी ज़िन्दगी में कितना सकारात्मक परिवर्तन आता है और हमारे आस पास के लोगों की ज़िन्दगी भी उस से प्रभावित होती हैं।"