Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रेया घोषाल ने बचपन के दोस्‍त के साथ रचाई शादी

    By Monika SharmaEdited By:
    Updated: Fri, 06 Feb 2015 10:45 AM (IST)

    बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने बचपन के दोस्‍त शीलादित्य के साथ कल रात शादी रचा ली। शीलादित्य एक वेबसाइट के संस्थापक हैं।

    मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त शीलादित्य के साथ कल रात शादी रचा ली। शीलादित्य एक वेबसाइट के संस्थापक हैं।

    अमृता राव ने आरजे अनमोल से गुपचुप की शादी?

    खुद श्रेया ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। सिंगर ने ट्वीट किया, 'बीती रात मैंने अपने प्यार शीलादित्य के साथ अपने परिवार और दोस्तों के बीच शादी कर ली है। नई रोमांचक जिंदगी इंतजार कर रही है।'

    शादी के बंधन में बंधे सोहा और कुणाल

    इससे पहले उन्होंने अपनी शादी के संकेत ट्विटर पर पहले ही दे दिए थे। 30 जनवरी को उन्होंने ट्वीट किया था, 'पता नहीं कि मैं बहुत नर्वस हूं या बेहद उत्साहित हूं। इससे पहले ऐसा अहसास कभी नहीं हुआ। मेरे साथ जो हो रहा है, उसके बारे में मैं आपको जल्द ही बता दूंगी। लेकिन मुझे आपकी दुआओं की जरूरत है।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमारी तरफ से आपको शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं श्रेया!

    कंगना की मुसीबत बढ़ा सकती है आदित्य पंचोली की किताब!