विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब श्रद्धा कपूर को लगातार 72 घंटे तक करना पड़ गया काम

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 04 Dec 2015 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2015 05:38 PM (IST)

श्रद्धा कपूर इन दिनों कुछ ज्‍यादा ही व्‍यस्‍त हैं। उन्‍हें दो फिल्‍मों की शूटिंग के साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर इन दिनों कुछ ज्यादा ही व्यस्त हैं। उन्हें दो फिल्मों की शूटिंग के साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट को लेकर किए गए अपने कमिटमेंट्स भी पूरे करने हैं। इस चक्कर में तो उन्हें हाल ही में लगातार 72 घंटे तक काम करना पड़ गया।

एकता कपूर बनकर एक्ट्रेस को लगाया सात लाख का चूना

दरअसल, हुआ ये कि श्रद्धा बैंकॉक में अपनी फिल्म 'बागी' की शूटिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ब्रांड के प्रमोशन के सिलसिले में उन्हें इससे जुड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत करनी पड़ी। इसके लिए वो बैंकॉक से रातभर की शूटिंग करने के बाद फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा कुछ घंटों के लिए मुंबई पहुंचीं और यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत की।

श्रीदेवी की बेटी खुशी की ये हॉट तस्वीर हुई वायरल

इसके बाद उन्होंने दो मीटिंग भी अटेंड की और फिर बैंकॉक के लिए रवाना हुईं। ताकि उनकी फिल्म 'बागी' की शूटिंग प्रभावित ना हो। वहीं, बाद में श्रद्धा के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'श्रद्धा ब्रांड के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने को सिर्फ दो घंटों के लिए मुंबई आईं और फिर अपनी फिल्म 'बागी' की शूटिंग के लिए लौट गईं।'