विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: 'रॉक ऑन 2' के बाद श्रद्धा कपूर क्यों बनना चाहती हैं 'किचन क्वीन'!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 08 Nov 2016 12:38 PM (IST)Updated: Tue, 08 Nov 2016 01:10 PM (IST)

'रॉक ऑन 2' के बाद श्रद्धा ब्रेक लेकर ये काम सीखना चाहती हैं। 'रॉक ऑन 2' में श्रद्धा सिंगर की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। श्रद्धा कपूर की फ़िल्म 'रॉक ऑन 2' इसी हफ़्ते में रिलीज़ हो रही है और इसके रिलीज़ होने के बाद श्रद्धा किचन में बिज़ी हो जाएंगे, क्योंकि किचन का एक काम वो शिद्दत से सीखना चाहती हैं।

आम तौर पर माना जाता है कि सेलिब्रटीज़ रियल लाइफ़ में किचन से दूर ही रहते होंगे। श्रद्धा के केस में भी ये ग़लत नहीं है। मगर अब वो किचन क्वीन बनना चाहती हैं और इसकी शुरुआत करेंगी सब्जियां काटना सीखने से। श्रद्धा कहती हैं कि उन्होंने कभी ख़ुद के लिए खाना नहीं बनाया और वह चाहती हैं कि वह खाना बनाना सीखें। खाना बनाना इसलिए सीखना चाहती हैं, क्योंकि वो ख़ुद फूडी हैं। श्रद्धा को सब्जियां काटने का प्रोसेस सबसे अच्छा लगता है। वो कहती हैं- ''मैं सलीके से सब्जियां काटना ज़रूर सीखूंगी, क्योंकि जिस तरह डिफ़रेंट शेप्स में सब्जियां काटती हैं, वो मुझे काफी फेसीनेट करता है। इसलिए मैं चाहूंगी कि मैं यह काम ज़रूर सीखूं।''

इस मामले में जेनिफ़र लोपेज़ से कम नहीं हैं मौनी रॉय

'रॉक ऑन 2' के बाद श्रद्धा ब्रेक लेकर ये काम सीखना चाहती हैं। 'रॉक ऑन 2' में श्रद्धा सिंगर की भूमिका में हैं और गीत-संगीत में उनकी हमेशा से दिलचस्पी रही है। जिस तरह से उनके सिंगिंग स्किल्स पर्दे पर भी काम आ रहे हैं, उसी तरह कुकिंग स्किल्स भी रील लाइफ़ में काम आ सकते हैं। पता नहीं, कब क्या रोल करना पड़ जाए।