Move to Jagran APP

बैक-टू-बैक दो फ्लॉप के बाद श्रद्धा कपूर ने किया ये फ़ैसला

2014 में रिलीज़ हुईं एक विलेन और हैदर जैसी फ़िल्मों ने श्रद्धा के करियर को जंप दिया और उन्हें कमर्शियल के साथ क्रिटिकली सक्सेस भी दिलवाई। ये श्रद्धा के करियर का बेस्ट दौर था।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Published: Mon, 30 Jan 2017 10:34 AM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 11:21 AM (IST)
बैक-टू-बैक दो फ्लॉप के बाद श्रद्धा कपूर ने किया ये फ़ैसला

मुंबई। श्रद्धा कपूर का करियर इस वक़्त थोड़ा ट्रैक से उतर गया है। उनकी दो बैक-टू-बैक फ़िल्में फ्लॉप रही हैं। इश साल रिलीज़ हुई ओके जानू और इससे पिछले साल आई रॉक ऑन 2 नहीं चलीं। अपने करियर को ट्रैक पर लाने के लिए श्रद्धा एक अहम फ़ैसला ले सकती हैं।

loksabha election banner

श्रद्धा ने बॉलीवुड में 2010 की फ़िल्म तीन पत्ती से डेब्यू किया था, लेकिन 2013 में आई आशिक़ी 2 की सक्सेस ने उन्हें स्टार बना दिया। श्रद्धा के साथ आदित्य रॉय कपूर ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया और दोनों की जोड़ी हिट रही। इसके बाद 2014 में रिलीज़ हुईं एक विलेन और हैदर जैसी फ़िल्मों ने श्रद्धा के करियर को जंप दिया और उन्हें कमर्शियल के साथ क्रिटिकली सक्सेस भी दिलवाई। ये श्रद्धा के करियर का बेस्ट दौर था। उन्हें भरोसेमंद एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाने लगा। एबीसीडी 2 (2015) और बागी (2016) की कामयाबी ने इस भरोसे को मजबूत किया। मगर रॉक ऑन 2 और ओके जानू की नाकामयाबी से श्रद्धा को झटका लगा।

इसे भी पढ़ें- इंडिया वाले मनवीर गुर्जर ने जीता बिग बॉस विनर का ख़िताब

ख़ासकर, ओके जानू से उन्हें भी उम्मीदें होंगी, क्योंकि इसमें वो आदित्य रॉय कपूर के साथ पर्दे पर लौट रही थीं। अब रिपोर्ट्स हैं कि इन दो फ़िल्मों की असफलता के बाद श्रद्धा अपने मैनेजर्स को बदलने की प्लानिंग कर रही हैं। साथ ही एक नई पीआर एजेंसी भी हायर करना चाहती हैं। ख़बर ये भी है कि श्रद्धा के डैड शक्ति कपूर उनके प्रोफेशनल करियर को हैंडल कर सकते हैं, जिन्हें कई सालों का एक्सपीरिएंस है।

इसे भी पढ़ें- रितिक ने जीता सलमान के इस डायरेक्टर का दिल, आएंगे फ़िल्म में नज़र

श्रद्धा की अगली फ़िल्म हाफ़ गर्लफ्रेंड है, जिसमें वो अर्जुन कपूर के साथ पहली बार पर्दे पर आ रही हैं। इस फ़िल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने उन्हें आशिक़ी गर्ल बनाया था। इसके अलावा हसीना में भी वो लीड रोल निभा रही हैं। ये फ़िल्म दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की बायोपिक फ़िल्म है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.