विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, श्रद्धा कपूर को लेकर क्‍यों इतने खुश हैं अर्जुन रामपाल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 30 Aug 2015 03:02 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 07:15 PM (IST)

अर्जुन रामपाल इन दिनों फिल्‍म 'रॉक ऑन 2' को लेकर बिजी हैं। वो इस बात से खासे खुश हैं कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अर्जुन रामपाल इन दिनों फिल्म 'रॉक ऑन 2' को लेकर बिजी हैं। वो इस बात से खासे खुश हैं कि इस फिल्म से एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और डायरेक्टर शुजात सौदागर भी जुड़ गए हैं। अर्जुन ने कहा, 'यह बहुत ही अच्छा है कि अब 'रॉक ऑन 2' की टीम में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और डायरेक्टर शुजात सौदागर भी शामिल हो गए हैं।'

पत्नी से तलाक की अटकलों पर अर्जुन रामपाल का ये करारा जवाब

इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शिलॉन्ग में शुरू होगी। यह ऐसे चार दोस्तों की कहानी है, जिनका एक म्यूजिक बैंड होता है। अर्जुन ने बताया, 'शुजात का जुड़ना वाकई कमाल का है। वो अब अलग सोच के साथ इस फिल्म को बनाएंगे। श्रद्धा कपूर तो बेहतरीन एक्ट्रेस हैं ही। उनका काम देखा है, आवाज भी कमाल की है।'

पता है आपको कितने की है शाहरुख की न्यू वैनिटी वैन?

आपको ये भी बताते चलें कि अर्जुन रामपाल इन दिनों एक बार फिर अपनी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक लेने को लेकर काफी चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक में एक साथ नजर आकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगाने की कोशिश जरूर की है।