विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिलिए शिल्पा शेट्टी के घर आए इस क्यूट नन्हे मेहमान से

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 25 Jul 2016 02:35 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 02:58 PM (IST)

शिल्पा शेट्टी आजकल एक किड्स डांस रिएलिटी शो को जज कर रही हैं। इसके अलावा शिल्पा फिल्म प्रोडक्शन और स्पा बिजनेस से भी जुड़ी हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा कुछ भी नहीं है। शिल्पा फिर से मां नहीं बनने वालीं, लेकिन फिर भी वो अपने घर पर एक नए मेहमान के आना से बेहद खुश हैं। ये नया मेहमान उनके दिल के बेहद करीब है, और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

यह नया मेहमान कोई और नहीं, बल्कि उनके घर आई एक प्यारी सी बिल्ली है। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर छोटी सी, प्यारी सी बिल्ली के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है- “इंट्रोड्यूसिंग आवर न्यू एडिशन क्वीनी।”

इसे भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा को क्यों लगता है, बिकिनी के लिए परफेक्ट नहीं है उनकी बॉडी

शिल्पा ने आगे यह भी लिखा है कि उन्हें ये कैसे मिली। उन्होंने बताया कि एक दिन जब बहुत बारिश हो रही थी , तो ये बिल्ली उनके ऑफिस में चली आई थी। शिल्पा और उनकी बहन शमिता शेट्टी की नजर इस बिल्ली पर गई, तो वो उसकी क्यूटनेस को देख कर खुद को रोक नहीं पाईं, और उन्होंने फौरन उसे गोद में उठा लिया और उसे घर ले आईं। इसके बाद उनकी मां को भी इस बिल्ली पर इस कदर प्यार आया कि उन लोगों ने तय कर लिया कि वे इस बिल्ली को पालेंगे।

इसे भी पढ़ें: चिंकारा मामले में सलमान को मिली राहत, जानें क्या है पूरा मामला

शमिता शेट्टी ने तो इस बिल्ली के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। वैसे शिल्पा इस वक्त एक किड्स डांस रिएलिटी शो 'इंडियाज सुपर डांसर्स'को जज कर रही हैं।