विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर क्वीन शर्लिन की मुश्किलें बढ़ी

By Edited By:
Published: Sat, 18 Jan 2014 02:25 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 18 Jan 2014 02:28 PM (GMT+05:30)

ट्विटर क्वीन शर्लिन चोपड़ा का विवादों से गहरा नाता है। इन दिनों वे अपनी फिल्म 'कामसूत्र थ्रीडी' को लेकर चर्चा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई, (गौरव दुबे)। ट्विटर क्वीन शर्लिन चोपड़ा का विवादों से गहरा नाता है। इन दिनों वे अपनी फिल्म 'कामसूत्र थ्रीडी' को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन लगता है यही फिल्म उनके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। इधर, फिल्म निर्माता रुपेश पॉल ने पांच करोड़ के नुकसान के आरोप में शर्लिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उधर शर्लिन ने भी निर्माता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पढ़ें : शर्लिन की 'कामसूत्र थ्रीडी' का हॉट ट्रेलर लान्च

सूत्रों ने बताया कि शर्लिन हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लांच पर नहीं पहुंची थी। इसे लेकर निर्माता ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है और साथ ही शर्लिन के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। पॉल का कहना है कि शर्लिन ने बिल्कुल प्रोफेशनल रवैया नहीं अपनाया है। उनके न आने की वजह से फिल्म को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। इधर, शर्लिन ने भी माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर निर्माता को गाली देना शुरू कर दिया है।

पॉल के मुताबिक उनके पास कानूनी रास्ता छोड़कर कोई और रास्ता नहीं बचता है। इसलिए उन्होंने शर्लिन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनके अनुसार शर्लिन ने अपनी सारी मर्यादा और हदें पार कर दी है।

गौरतलब है कि शर्लिन चोपड़ा की फिल्म कामसूत्र थ्रीडी का ट्रेलर लांच हो गया है। बताया जाता है कि इससे पहले भी निर्माता के साथ शर्लिन का पंगा हो चुका है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर