विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हेट स्‍टोरी 3' में शरमन जोशी के 'बोल्‍ड सीन्‍स' देख उनकी बेटी ने कहा...

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 03 Dec 2015 11:47 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2015 07:41 AM (IST)

शरमन जोशी अपनी अपकमिंग इरोटिक मूवी 'हेट स्‍टोरी 3' में जरीन खान के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। दोनों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शरमन जोशी अपनी अपकमिंग इरोटिक मूवी 'हेट स्टोरी 3' में जरीन खान के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। दोनों के बीच कई बोल्ड और इरोटिक सीन्स देखने को मिलेंगे। फिल्म में करण सिंह ग्रोवर और डेजी शाह भी अहम किरदारों में हैं।

'श्रीदेवी की जांघों ने बनाया है उन्हें स्टार'

जब से 'हेट स्टोरी 3' का ट्रेलर लॉन्च किया गया है, तब से ये चर्चा में बना हुआ है। ट्रेलर के शुरुआत से अंत तक सिर्फ लव और रोमांस के बोल्ड सीन ही नजर आ रहे हैं। इस ढाई मिनट के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में कितनी हदें पार की गई हैं। इंटरनेट पर ये ट्रेलर लाखों बार देखा जा चुका है।

25 साल बाद श्रीदेवी और जया प्रदा के दूर हुए गिले-शिकवे, लगाया गले

शरमन जोशी ने जब 'हेट स्टोरी 3' का ट्रेलर अपनी दस साल की बेटी को दिखाया, तो वह हैरान रह गई। शरमन ने बताया, 'मैं पहला था जिसने उसे ट्रेलर दिखाया। मैंने जब बेटी को फिल्म का ट्रेलर दिखाया, तो उसने मुझे फिल्म में काम करने से ही मना कर दिया था। ट्रेलर उसे बिल्कुल पसंद नहीं आया था।'

उन्होंने कहा, 'वो तो शुक्र है उसकी कजिन का, जिसने उसे बताया कि ये मेरे काम का हिस्सा है। हमें ऐसा करना होता है। हालांकि इस बीच मैंने उसका मूड ठीक करने के लिए रिश्वत के तौर पर चॉकलेट्स और हॉलीडे देने की बात सोची। लेकिन अब उसका मूड बिल्कुल ठीक है।'

राष्ट्रगान के सम्मान पर रितेश देशमुख बोले, जानिए क्या है उनके विचार

बता दें कि शरमन पहली किसी फिल्म में बोल्ड अवतार में नजर आने वाले हैं। उन्होंने फिल्मों में हल्के-फुल्के और कॉमिक कैरेक्टर ज्यादा निभाए हैं। विशाल पांड्या के निर्देशन में बनी 'हेट स्टोरी 3' 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है।