विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शानदार' के इस नए गाने में शाहिद-आलिया के बीच दिखीं 'नजदीकियां'

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 30 Sep 2015 12:06 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2015 03:05 PM (IST)

शाहिद कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्‍म 'शानदार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वैसे तो उनकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'शानदार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वैसे तो उनकी यह फिल्म 22 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। मगर इसके कई पोस्टर्स के साथ कुछ गाने भी दर्शकों के बीच जारी किए जा चुके हैं।

शादी की अटकलों के बीच एक साथ कैफे में दिखे अर्जुन-सुजैन!

इनमें दोनों के बीच गजब की केमेस्ट्री देखने को मिली है और अब इस फिल्म से एक और शानदार गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसके बोल हैं नजदीकियां और वाकई में इसमें शाहिद और आलिया के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली है। इसमें अापको एक साथ कई शाहिद-आलिया रोमांस करने नजर आएंगे और इस गाने की सबसे खास बात ये है कि यह ब्लैक एंड व्हाइट विंटेज थीम पर बनाया गया है।

सेक्सी बिपाशा इस शो से टीवी पर लेकर आ रही हैं भुतहा कहानियां

इस गाने को निखिल पॉल जार्ज और नीति मोहन ने गाया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। अमित त्रिवेदी इसके म्यूजिक कंपोजर हैं। शाहिद ने ये गाना अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किया है। आपको बता दें इस गाने में शाहिद के पिता पंकज कपूर और बहन सना कपूर भी नजर आएंगी। वैसे शाहिद और आलिया जल्द ही डायरेक्टर अभिषेक चौबे की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में भी साथ दिखने वाले हैं।