विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद का सैनिक के दमदार किरदार में 'रंगून' लुक आया सामने

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 24 Dec 2015 01:05 PM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2015 06:40 PM (IST)

'शानदार' के बाद शाहिद कपूर को एक अदद हिट फिल्‍म की सख्‍त जरूरत है और इसके लिए वो विशाल भारद्धाज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शाहिद कपूर की दशहरे पर रिलीज हुई फिल्म 'शानदार' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। मगर इसको भुलाकर उन्होंने अपने आप को पूरी तरह से विशाल भारद्धाज की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'रंगून' में समर्पित कर दिया है। इसमें वो एक सैनिक के दमदार किरदार में नजर आएंगे आैर उनका लुक भी सामने आ गया है। शाहिद कपूर ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी ये तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक सैनिक के यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म के लिए भी शाहिद ने अपनी मूंछ और बालों के साथ प्रयोग किया है। वैसे भी वो इस तरह के प्रयोग के लिए मशहूर हो चुके हैं। हाल के दिनों में उन्होंने सोशल मीडिया पर एेसी कई प्रयोगवादी तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा की हैं। शाहिद के लिए यह फिल्म कई मायने में अहम है। एक तो उन्हें हिट फिल्म की जरूरत है। वहीं विशाल भारद्धाज के साथ वो 'कमीने' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं, इसलिए उम्मीदें ज्यादा हैं। इसके अलावा इस फिल्म में वो अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड करीना कपूर के पति सैफ अली खान के साथ पहली बार नजर आने वाले हैं।

'बाजीराव मस्तानी' ने एक हफ्ते के भीतर नौ अवॉर्ड्स कर लिए अपने नाम

खैर, शाहिद के 'रंगून' लुक की तारीफ हो रही है। फिल्म 'शानदार' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं उनकी बहन सना ने भी अपने भाई के इस लुक की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि शाहिद बहुत स्मार्ट लग रहे हैं और उन्हें इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि 'रंगून' में कंगना रनोट भी हैं, जो लीड हीरोइन का रोल निभा रही हैं। यह फिल्म द्धितिय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।