विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंस्टाग्राम पर शाहिद के फॉलोअर्स हुए 40 लाख के पार, ऐसे किया शुक्रिया अदा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 27 Mar 2016 03:48 PM (IST)Updated: Sun, 27 Mar 2016 04:12 PM (IST)

इंस्टाग्राम पर शाहिद कपूर के फॉलोवर्स का आंकड़ा 40 लाख के पार पहुंच गया है। इस बात से वो बेह‍द ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 40 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। शाहिद इस बात से बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इस बात के लिए फैन्स का शुक्रिया अदा किया है।

शाहिद ने लिखा, '4 mill.Thank you thank you thank you.' इसके साथ ही एक फोटो भी पोस्ट की है। शाहिद पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं।

शाहिद इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। इनमें एक उनकी आने वाली 'उड़ता पंजाब' है, जिसमें वो एक बार फिर आलिया भट्ट और करीना कपूर के साथ नजर आएंगे। खास तौर से करीना के साथ वो काफी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। इसके अलावा शाहिद 'रंगून' में भी व्यस्त हैं, जिसमें कंगना रनोट और सैफ अली खान भी काम कर रहे हैं। दूसरे विश्वयुद्ध पर आधारित इस फिल्म को विशाल भारद्वाज बना रहे हैं।