विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्‍या! शाहिद कपूर सिर्फ टॉवल में...

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 14 May 2015 11:42 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 14 May 2015 11:58 AM (GMT+05:30)

शाहिद कपूर ने जब से फिल्‍म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग शुरू की है, तब से अब तक उनके कई अलग-अलग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शाहिद कपूर ने जब से फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग शुरू की है, तब से अब तक उनके कई अलग-अलग रूप सामने आ चुके हैं। इस दौरान शाहिद की कई फोटो सामने आईं। लेकिन अब शाहिद ने जो फोटो अपलोड की है, उसे देख शायद आप चौंक जाएं।

फोटोशूट के लिए फिर न्यूड हो गई ये एक्ट्रेस!

शाहिद ने हाल ही में फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी एक टॉपलेस फोटो डाली है। इस फोटो में शाहिद ने सिर्फ टॉवल पहन रही है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में शाहिद सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इस फोटो से यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहिद इन दिनों काफी एक्सरसाइज भी कर रहे हैं। हालांकि फोटो का जो कैप्शन उन्होंने डाला है, उससे पता चलता है कि पिछले कुछ दिनों उनकी तबीयत कुछ खराब रही।

जिया खान केस में पंचोली के घरों पर सीबीआइ का छापा

इस फोटो के कैप्शन में शाहिद ने लिखा है, 'मेरा शरीर पिछले दो हफ्तों के बुखार के बाद।' बता दें कि शाहिद कपूर 'उड़ता पंजाब' में एक ड्रग डीलर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में शाहिद की एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। लीड एक्ट्रेस के किरदार में आलिया भट्ट हैं, जिन्होंने इस फिल्म में एक ड्रग एडिक्ट का किरदार निभाया है।