विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद-सोनाक्षी के बीच में आई बॉलीवुड की ये हीरोइन?

By Edited By:
Published: Wed, 14 May 2014 11:18 AM (IST)Updated: Wed, 14 May 2014 11:21 AM (IST)

लगता है कि जब से बेबो शाहिद की जिंदगी से गईं हैं, तब से वे दिल फेंक आशिक हो गए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (भारती दुबे)। लगता है कि जब से बेबो शाहिद की जिंदगी से गईं हैं, तब से वे दिल फेंक आशिक हो गए हैं। कुछ दिनों पहले वे सोनाक्षी के साथ लेटनाइट घूमते नजर आए थे और अब बॉलीवुड किसी और हसीना के साथ डिनर करते कैमरे में कैद हो गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि शाहिद सोमवार की रात श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज के साथ डिनर पर गए थे। दोनों अलग अलग गाड़ी से मुंबई के किसी रेस्टोरेंट में मिले थे। दोनों देर रात 1.30 बजे रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। गौर करने वाली बात ये है कि दोनों ने अब तक किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। लेकिन निजी जीवन में दोनों का रिश्ता आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म आर. राजकुमार में काम करने के बाद से दोनों की नजदीकियों की चर्चा जमकर हो रही है।

पढ़ें : शाहिद-सोनाक्षी के बीच पक रही है खिचड़ी

पढ़ें : जैकलीन से जुड़ी खबरें