उड़ गई शाहरुख खान की रातों की नींद
आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ कि शाहरुख खान की रातों की नींद उड़ गई। हुआ कुछ नहीं, दरअसल शाहरुख आबू धाबी में आईपीएल की तैयारियों में इतने बिजी हैं कि पिछली दो रातों से सो नहीं पाए।
मुंबई। आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ कि शाहरुख खान की रातों की नींद उड़ गई। हुआ कुछ नहीं, दरअसल शाहरुख आबू धाबी में आईपीएल की तैयारियों में इतने बिजी हैं कि पिछली दो रातों से सो नहीं पाए।
आज शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल के इस सीजन का पहला मैच आबू धाबी में खेला जाएगा। शाहरुख ने ट्वीट किया, 'सभी नाइटर आबू धाबी में। दो दिन से सोया नहीं, लेकिन जानता हूं कि आईपीएल में खिलाड़ियों के साथ मजा आएगा, जिससे मुश्किल काम आसान होता है।'
शाहरुख ने वहीं से एक और ट्वीट किया, 'पूरा चांद मुंबई से आबू धाबी तक मेरा पीछा कर रहा है..इसका धुंधला पहलू भी। यहां आना और अपने साथियों को देखना अच्छा लग रहा है। बुलावा आया है।' दरअसल बुलावा आया है, इस बार आईपीएल की टैग लाइन है।