विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: शाह रूख़ की इस बात को आज भी नहीं भूलीं प्राची देसाई!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 07 Nov 2016 06:25 PM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2016 06:37 PM (IST)

शाह रुख़ रितेश के बर्थडे में मिले तो मेरे पास आये और उन्होंने बाकायदा इंटरवल के पहले के एक सीन के बारे डिटेल में बताया।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्राची देसाई ने फ़िल्म 'रॉक ऑन' से आठ साल पहले अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। प्राची एक बार फिर इसके सीक्वल 'रॉक ऑन 2' में नजर आएंगी।

प्राची बताती हैं कि उनके लिए 'रॉक ऑन 2' की सबसे ख़ास मेमोरी यह थी कि उनकी पहली फ़िल्म को देखने के बाद उन्हें सबसे पहला कॉम्प्लीमेंट किंग ख़ान से मिला था। प्राची बताती हैं कि 'रॉक ऑन' के प्रीमियर में काफी हस्तियां आई थीं। शाह रुख़ रितेश के बर्थडे में मिले तो मेरे पास आये और उन्होंने बाकायदा इंटरवल के पहले के एक सीन के बारे डिटेल में बताया कि उनको मेरा उसमें कौन सा सीन पसंद आया और सच कहूं तो वह टफ सीन था। 6 पन्ने की स्क्रिप्ट थी, उस सीन के लिए। मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी थी। इसलिए वह सीन मेरे लिए भी खास थी।

अब शाह रूख़ ख़ान के साथ इस फ़िल्म में नज़र आएंगे धनुष

प्राची आगे कहती हैं कि ख़ुशी इस बात की हुई थी कि शाह रुख़ ने रिलीज़ से पहले मेरी यह फ़िल्म देखी थी और काफी तारीफ़ की थी। मैं ता-उम्र इस बात को भूल नहीं सकती। प्राची आगे बताती हैं कि इस फ़िल्म का ऑफर मुझे 'झलक दिखला जा' के दौरान मिला था। जब पहली बार मुझे ये ऑफर आया था तो मैं चौंकी थी। लेकिन मेरे दोस्तों ने समझया कि ये बड़ा अवसर है, तो फिर मैंने हां कह दिया था।