Move to Jagran APP

शाहिद और प्रियंका ने जीता स्क्रीन अवार्ड

'हैदर' में बेजोड़ अभिनय करने वाले शाहिद कपूर को मुंबई में बुधवार को आयोजित 21वें स्क्रीन अवा‌र्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व 'मैरीकॉम' में अपनी दमदार भूमिका से शोहरत बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया है।

By Sachin kEdited By: Published: Thu, 15 Jan 2015 12:14 AM (IST)Updated: Thu, 15 Jan 2015 12:41 AM (IST)
शाहिद और प्रियंका ने जीता स्क्रीन अवार्ड

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। 'हैदर' में बेजोड़ अभिनय करने वाले शाहिद कपूर मुंबई में बुधवार को आयोजित 21वें स्क्रीन अवा‌र्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने में सफल हो गए। उन्होंने करियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है।

loksabha election banner

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की बात की जाए तो 'मैरीकॉम' में अपनी दमदार भूमिका से शोहरत बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा को इस बार इस खिताब से नवाजा गया। हालांकि दर्शकों पर अपना जादू चलाने में दीपिका पादुकोण कामयाब रहीं। उनके हिस्से में बेस्ट एक्ट्रेस (पापुलर च्वाइस) पुरस्कार आया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब क्वीन के खाते में गया, जबकि ड्रीम गर्ल हेमामालिनी को लाइफ टाइम अचीवमेंट के पुरस्कार से नवाजा गया।

किसे, क्या, मिलाः

सर्वश्रेष्ठ फिल्म : क्वीन

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : विकास बहल (क्वीन)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : शाहिद कपूर (हैदर)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : प्रियंका चोपड़ा (मैरीकॉम)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (पापुलर च्वाइस) : दीपिका पादुकोण (हैप्पी न्यू ईयर)

बेस्ट एक्टर इन ए निगेटिव रोल (मेल) : ताहिर राज भसीन (मर्दानी)

बेस्ट एक्टर इन ए निगेटिव रोल (फीमेल) : हुमा कुरैशी (डेढ़ इश्किया)

लाइफ ओके अभिनेता : शाहिद कपूर

लाइफ ओके अभिनेत्री : आलिया भट्ट

सर्वश्रेष्ठ जोड़ी : शाहिद कपूर और तब्बू (हैदर)

इंटरटेनर ऑफ द ईयर : साजिद नाडियावाला

रामनाथ गोयनका पुरस्कार : मंजूनाथ

लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार : हेमामालिनी

सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग : आंखों देखी

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : इनामुल हक (फिल्मिस्तान)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : तब्बू (हैदर) और सीमा पाहवा (आंखों देखी)

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार : पार्थ भालेराव (भूतनाथ)

सर्वश्रेष्ठ होनहार नवागंतुक (पुरुष) : टाइगर श्राफ (हीरोपंती)

सर्वश्रेष्ठ होनहार नवागंतुक (महिला) : पत्रलेखा (सिटीलाइट्स)

सर्वश्रेष्ठ कहानी : रजत कपूर (आंखों देखी)

सर्वश्रेष्ठ पा‌र्श्व गायक : अर्जित सिंह (सिटीलाइट्स, मुस्कुराने की वजह)

सर्वश्रेष्ठ पा‌र्श्व गायिका : ज्योति और सुल्ताना नूरन (हाईवे, पटाखा गुड्डी)

सर्वश्रेष्ठ संगीत : मिथुन और अंकित तिवारी (एक विलेन)

सर्वश्रेष्ठ गीत : कौशर मुनीर, सुनो न संगमरमर (यंगिस्तान)

सर्वश्रेष्ठ होनहार पदार्पण निर्देशक : नितिन कक्कड़ (यंगिस्तान)

सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन : चार साहिबजादे

सर्वश्रेष्ठ संवाद : राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी (पीके)

सर्वश्रेष्ठ पटकथा : संदीप ए वर्मा (मंजूनाथ)

सर्वश्रेष्ठ संपादन : संदीब दत्ता (मर्दानी)

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी (चल-चित्रकला) : बॉबी सिंह (क्वीन)

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी : अहमद खान (किक, जुम्मे की रात)

सर्वश्रेष्ठ एक्शन : हीरोपंती

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन : हैदर

सर्वश्रेष्ठ फिल्म मार्केटिंग : 2 स्टेट्स

सर्वश्रेष्ठ कास्ट्यूम : मनोशी नाथ और ऋषि शर्मा (पीके)

पढ़ेंः प्रियंका को स्टेज पर बिकनी पहनकर चलना अच्छा नहीं लगता

तो इसलिए शाहिद कपूर को छिपाना पड़ा चेहरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.