विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अकेले इस एक्ट्रेस की फ़िल्मों ने 2016 में कमा लिए 8000 करोड़ रुपए!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 29 Dec 2016 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2016 06:46 PM (IST)

इस फ़िल्म में क्रिस इवांस, रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी प्रमुख किरदारों में थे। इस फ़िल्म की बदौलत ये दोनों एक्टर्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन ने साल 2016 में एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है, जिसे दुनिया के बड़े-बड़े एक्टर नहीं बना सके। मेल और फ़ीमेल एक्टर्स के बीच स्कारलेट की फ़िल्मों ने साल 2016 में सबसे ज़्यादा कमाई की है।

फ़ोर्ब्स ने जो सूची जारी की है उसके मुताबिक़, साल 2016 में स्कारलेट ने चार फ़िल्मों सिंग, द जंगल बुक, हेल सीज़र और कैप्टन अमेरिका- सिविल वॉर में काम किया है। इन सभी फ़िल्मों ने दुनियाभर में 1.20 बिलियन डॉलर (8000 करोड़ रुपए) का कारोबार किया है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा कैप्टन अमेरिका- द सिविल वॉर का है, जिसने 1.15 बिलियन डॉलर दुनियाभर में जमा किए। इस फ़िल्म में क्रिस इवांस, रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी प्रमुख किरदारों में थे। इस फ़िल्म की बदौलत ये दोनों एक्टर्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

इसे भी पढ़ें- दबंग 3 से पहले सलमान के साथ द बैंग में होगी सोनाक्षी की वापसी