संत गुरमीत राम रहीम, आम लोगों के बीच से उठा खास इंसान
अगर मन में समाज के लिए कुछ करने का सच्चा भाव हो, तो आप किसी भी माध्यम से इस पवित्र भावना को साकार रूप दे सकते है। कुछ ऐसा ही ‘संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान’ कर रहे है। इनका नाम ही मानवता और धार्मिंक सहिष्णुता का प्रतीक है।
मुंबई। अगर मन में समाज के लिए कुछ करने का सच्चा भाव हो, तो आप किसी भी माध्यम से इस पवित्र भावना को साकार रूप दे सकते है। कुछ ऐसा ही ‘संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान’ कर रहे है। इनका नाम ही मानवता और धार्मिंक सहिष्णुता का प्रतीक है।
‘संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान’ एक ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने बदलाव की आंधी को न्यौता दिया है। गुरू जी के नेतृत्व में चल रही संस्था ‘डेरा सच्चा सौदा’ द्वारा विभिन्न प्रोग्राम्स आयोजित किए जाते है, गुरु जी हमेशा सकारात्मक बदलावों के लिए प्रेरित करते हैं और समाज के उत्थान में सहायता करते हैं।
गुरुजी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुत सी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। इसके तहत उनकी एक पहल ‘जीवन आशा’ है, जिसके द्वारा गुरुजी डेरा के नौजवानों को न केवल अभावग्रस्त विधवाओं से शादी करने के लिए प्रेरित करते है, बल्कि उनके बच्चों को भी अपने बच्चों की भांति गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वह वेश्यावृति में फंसी महिलाओं की जिंदगी समृद्ध बनाने के लिए भी काम करते हैं, इसके लिए वह इसप्रकार की महिलाओं को देहव्यापार से आजाद कराकर बेहतर जिंदगी का विकल्प प्रदान करते है। गुरुजी अपने उपदेशो में बलात्कार पीड़िताओं को स्वीकार करने की सलाह देते है और इसी कारण बहुत सी पीड़िताएं जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कदम उठा सकी है।
गुरुजी ड्रग,शराब और दुर्व्यवहार के बुरे परिणामों के बारे में नौजवानों को बतौर अनुभवी परामर्शदाता निरंतर सलाह देते रहते है और उन्हें पारितोषिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते है। वह इसप्रकार के मैसेजेस अपने संगीत और मनोरंजक फिल्म्स के द्वारा दर्शकों तक पहुंचाते हैं, इसीकारण उनकी लोकप्रियता बढ़ी है।
‘एमएसजी2- द मैसेंजर’ के साथ, गुरुजी एक बार फिर नौजवानों तक अपनी पहुंच बनाने की योजना बना रहे है। यह फिल्म हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा निर्मित की गई है, इसके सह-निर्देशक संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान और जीतू अरोड़ा इंसान है और फिल्म का संगीत-निर्देशन संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान द्वारा किया गया है। फिल्म ‘एमएसजी 2- द मैसेंजर’ आगामी 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है।