विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैंड्रा बुलॉक ने सेक्‍सी नाइट के लिए संभाल रखी है अपनी यूनिफॉर्म!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 08 Oct 2015 03:29 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 08:43 AM (IST)

हॉलीवुड एक्ट्रेस सैंड्रा बुलॉक आमतौर पर अपने बॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने एक फोटोग्राफर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड एक्ट्रेस सैंड्रा बुलॉक आमतौर पर अपने बॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने एक फोटोग्राफर को डेट करना शुरू किया है। मगर इस बार मामला कुछ और है, जिसके कारण वो चर्चा में हैं। दरअसल, सैंड्रा ने अपनी हाई स्कूल के दिनों की चीयरलीडिंग यूनिफॉर्म को लेकर कुछ दिलचस्प बातें शेयर की हैं।

'क्या कूल हैं हम 3' में अश्लीलता की सारी हदें पार, सेंसर बोर्ड में फंसी!

जी हां, उन्होंने बताया कि वो हाई स्कूल के दिनों में अपनी यूनिफॉर्म को लेकर बहुत ही ज्यादा संवेदनशील हुआ करती थीं। यह बात उनके लिए खुशियां बढ़ाने का माध्यम थी। 51 वर्षीय सैंड्रा के मुताबिक, उन्होंने आज भी अपनी यूनिफॉर्म को बचाकर रखा है। मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि एक सेक्सी नाइट के लिए इसे सहेज रखा है।

शाहरुख की बीवी गौरी का है बर्थडे, पता है कितने साल की हो गईं वो?

पीपल मैगजीन के अनुसार, सैंड्रा ने कहा, 'हां ऐसा भी हो सकता है। मैं नहीं जानती कि अब तक इसे संभालकर क्यों रखा है। हो सकता है कि मैं इसमें ही दफन होना चाहूं।' वहीं अपने नए-नए रोल को लेकर उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि मैं क्लासिकल ब्यूटीफुल नहीं हूं, इसलिए भी ऐसा हो रहा हो।'