विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या साल 2014 में सलमान बनेंगे दूल्हे राजा?

By Edited By:
Published: Fri, 27 Dec 2013 04:00 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2013 04:01 PM (IST)

मुंबई। सलमान खान की शादी को लेकर हर बार कयास लगाए गए कि वो जल्द ही शादी के बंधन में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की शादी को लेकर हर बार कयास लगाए गए कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं पर निराशा के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगा। संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ इन सभी अभिनेत्रियों के साथ सलमान खान का नाम जुड़ा। कैटरीना कैफ और सलमान खान के अफेयर के चलते यह खबर भी आई कि दोनों बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं पर कैट के मामले में भी सलमान को बाबा जी का ठुल्लू ही मिला।

पिछले साल सलमान खान का नाम उनकी रोमानिया की दोस्त लूलिया वंतूर के साथ जोड़ा गया पर इस बार भी सलमान की गाड़ी शादी के स्टेशन पर नहीं पहुंची। इस बात की पूरी उम्मीद है कि साल 2014 में सलमान खान शादी का लड्डू जरूर खा लेंगे। ऐसा हम नहीं बल्कि सलमान खान के टैरो कार्ड कह रहे हैं।

बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार सलमान खान के टैरो कार्ड उनके विवाह के लिए साल 2014 को बेहतरीन मान रहे हैं। 'टेन ऑफ कप' यह कहते हैं कि सलमान खान के परिवार वाले उन पर शादी का दबाव बनाए रखेंगे जिस कारण अंत में उन्हें शादी करने के लिए किसी ना किसी लड़की का चुनाव करना ही होगा।

पढ़ें:सलमान की बर्थडे पार्टी की रही धूम

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर