विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सल्लू ने ये कहा..और टूटा करोड़ों फैंस का दिल

By Edited By:
Published: Tue, 03 Dec 2013 11:56 AM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2013 12:02 PM (IST)

आज तक सलमान ने कभी भी अपने चाहने वालों का दिल नहीं तोड़ा है, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आज तक सलमान ने कभी भी अपने चाहने वालों का दिल नहीं तोड़ा है, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसी बातें बोल दीं जिसे सुनकर उनके चाहने वाले काफी हैरानी में पड़ गए हैं। करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में उन्होंने कुछ ऐसे राज खोले जिससे कई दिल टूट गए। शो की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और इस शो के पहले मेहमान बॉलीवुड के दबंग खान उनके पिता सलीम खान बने।

सलमान खान ने करण जौहर के सभी सवालों के जवाब बेबाकी से दिए। सलमान खान ने इस शो के दौरान करण से कहा, 'मैं अपनी शादी को लेकर कुछ भी कहने से बचता हूं क्योंकि यह मुझे भी नहीं मालूम कि मेरी शादी कब होगी।' करण ने जब सलमान के वर्जिन होने पर चुटकी ली तो सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'हां, मैं बिल्कुल वर्जिन हूं और मुझे अकेले सोना अच्छा लगता है।

सलमान खान की इस बात को सुनकर उनके चाहने वालों को एक झटका जरूर लगा। ऐसा नहीं है कि सलमान खान की बहुत सी एक्ट्रेसेज से अफेयर रहे चुके हैं इसलिए ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान वर्जिन हो ही नहीं सकते, लेकिन उनकी ये बात इसलिए हैरान करने वाली है, क्योंकि आज तक सलमान खान इस बात पर यकीन रखते थे कि अपनी जिंदगी को खुली किताब बनाकर रखो और जैसे हो वैसा ही दिखो।

पढ़ें : सलमान ने खोले राज, कहा खुद को बीवी के लिए रखा हुआ है वर्जिन

आज वे खुद अपनी निजी जिंदगी के बारे में ऐसी बातें कर रहे हैं जिन पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल है। हम तो सलमान खान को यही सलाह देंगे कि अपने फैंस को बेतुके से जवाब देकर नाराज करने से बेहतर चुप रहिए ताकि आपकी बातों से उनका दिल न टूटे।

सलमान खान ही नहीं अभी हाल ही में बॉलीवुड के कुछ और सितारों ने ऐसी बातें कहीं जिन्हें सुनकर उनके फैंस हैरानी में पड़ गए। शाहिद कपूर ने अभी हाल ही में कहा था कि उन्हें जिस दिन मोहब्बत होगी वो उस दिन शादी कर लेंगे। अब शाहिद की यह बात सुनकर उनके फैंस इस सोच में पड़ गए कि फिर शाहिद और करीना के बीच कभी कुछ था ही नहीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर