'रेप' कंट्रोवर्सी में फंसे सलमान का शादी से जुड़ा चौंकाने वाला सच आया सामने
'रेप' वाले बयान पर फंसे सलमान खान को लेकर वाकई में चौंकानेे वाली यह खबर सामने है। इससे उनके और लूलिया वंतूर के रिश्ते की पोल खुल गई है।
नई दिल्ली। सलमान खान ने अपनी जिंदगी में कइयों को दिल दिया, मगर उनका प्यार कभी भी शादी की मंजिल तक पहुंचने में कामयाब नहीं रहा। हालांकि इस बार सलमान को घोड़ी पर चढ़ते देखनेे का सपना सच होता नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे इस साल सलमान अपने परिवार के लिए और लूलिया वंतूर के प्यार में दूल्हा बन ही जाएंगे, मगर अब तो कुछ और ही कहानी बयां करने वाली हकीकत से सामना हुआ है।
करीना कपूर ने अपने और पति सैफ के बारे में ये क्या कह दिया!
जी हां, दरअसल, चौंकाने वाली खबर यह सामने आई है कि सलमान का लूलिया से शादी करने का कोई इरादा ही नहीं है। 'स्पॉटब्वॉयइ' की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि लूलिया के साथ सलमान की शादी की खबरें बेबुनियाद हैं। लूलिया से शादी करने की सलमान की कोई योजना ही नहीं है। वहीं यह पूछने पर कि फिर क्यों इतनी शादी की चर्चा है तो कहा कि मीडिया को तो जानते ही हैं। वो सलमान की शादी कराते रहते हैं और एक बार फिर करा रहे हैं। प्लीज इसे नजरअंदाज करें।
13 साल बाद सामने आया माइकल जैक्सन का घिनौना सच
तो क्या वाकई में सलमान और लूलिया के रिश्ते की असल सच्चाई ये है? खैर, इतना तो जरूर है कि सलमान की मां सलमा खान उनकी शादी करने को लेकर बेचैन हैं, मगर अब सवाल यह भी उठता है कि लूलिया नहीं तो फिर किससे सलमान शादी करेंगे। जबकि यहां तक चर्चा थी कि सलमान ने शादी के लिए अपना बर्थडे वाला दिन चुन लिया है। फिलहाल खुद की तुलना रेप्ड वुमन से कर विवादों में घिरे सलमान आईफा अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिण् विदेश रवाना हो गए हैं।
रिलीज हुआ हर्षवर्धन की ‘मिर्जिया’ एक्शन-रोमांस से भरपूर ट्रेलर