विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सबसे ऊंची बिल्डिंग की 40वीं मंजिल से लटक गए सलमान खान

By Edited By:
Published: Mon, 21 Apr 2014 10:05 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 21 Apr 2014 12:11 PM (GMT+05:30)

स्टंट और एक्शन करने में सलमान खान माहिर हैं, लेकिन इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी। वे पोलैंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। स्टंट और एक्शन करने में सलमान खान माहिर हैं, लेकिन इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी। वे पोलैंड की सबसे ऊंची बिल्डिंग से नीचे लटक गए। सलमान को जब 40वीं मंजिल से लटके हुए लोगों ने देखा तो हर कोई हैरान था।

दरअसल, सलमान को अपनी अगली फिल्म किक के लिए ऐसा करना पड़ा है। सलमान खान इन दिनों पोलैंड में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म किक की शूटिंग कर रहे हैं। 40 मंजिला इस बिल्डिंग का नाम 'पैलेस ऑफ साइंस एंड कल्चर' है। ये पोलैंड की सबसे ऊंची बिल्डिंग है।

खास बात ये रही कि सलमान ने बिना किसी बॉडी डबल की मदद के ये स्टंट सीन खुद किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ये सीन शूट किया गया। पांच घंटे तक सीन शूट किया गया। सल्लू के फैंस नीचे से पूरी शूटिंग देख रहे थे।

क्लिक करके जानिए अब किसके साथ इश्क लड़ा रही है सलमान की बहन अर्पिता

पढ़ें: सलमान क्यों बने हज्जाम