Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जब महंगी कार छोड़कर ऑटोरिक्शा से निकले सलमान ख़ान, फैंस से भी बड़े प्यार से मिले, देखें तस्वीरें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Wed, 14 Jun 2017 10:38 AM (IST)

    सलमान के फैंस को उनकी ऑटोराइड की ये तस्वीरें कई दिनों तक याद रहेगी।

    जब महंगी कार छोड़कर ऑटोरिक्शा से निकले सलमान ख़ान, फैंस से भी बड़े प्यार से मिले, देखें तस्वीरें

    मुंबई। सलमान ख़ान इनदिनों जम कर अपनी आने वाली फ़िल्म 'ट्यूबलाइट' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार देर शाम सलमान का एक नया अवतार देखने को मिला। सलमान अपनी महंगी एसयूवी कारों का मोह छोड़ कर मुंबई की फेवरेट ऑटोरिक्शा की सवारी करते नज़र आये।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को सलमान एक इवेंट के सिलसिले में बांद्रा के महबूब स्टूडियो में थे। सलमान जब वहां से निकले तो उन्होंने कार के बजाय ऑटो से घर जाने का मन बनाया। उनके साथ फ़िल्ममेकर रमेश तौरानी भी थे। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में सलमान ऑटो में बैठे कितने कूल नज़र आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: कितनी क्यूट हैं अजय देवगन की स्टार डॉटर न्यासा, एक और स्टार पुत्री भी आईं नज़र

    पहले भी कई बार सलमान ऑटो का सफ़र करते देखे गए हैं। ऑटो ही नहीं सलमान बाइक और साइकिल पर भी सफ़र करते हुए स्पॉट हुए हैं।

    सलमान ख़ान अपने बदलते मूड के लिए भी जाने जाते हैं। जब जो मूड हो जाए वही करते हैं। इस बार ऑटो की सवारी ही सही! ब्लैक टी शर्ट में सलमान काफी डैशिंग लग रहे हैं।

    सलमान को बच्चों से खासा लगाव है। उनकी यह महिला फैंस भी यह बात बखूबी जानती हैं। जब एक फैंस ने सलमान को अपने इतने पास देखा तो वो उनसे बात करने से खुद को नहीं रोक पायी। सलमान भी उनसे बेहद प्यार से मिलें!

    यह भी पढ़ें: जानिये सलमान ख़ान की ऐसी 10 फ़िल्में जो कभी रिलीज़ ही नहीं हो पायीं

    बहरहाल,सलमान के फैंस को उनकी ऑटोराइड की ये तस्वीरें कई दिनों तक याद रहेगी। कबीर ख़ान निर्देशित उनकी फ़िल्म 'ट्यूबलाइट' इसी महीने की 23 तारीख़ को रिलीज़ हो रही है।